28.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
गोली, गाड़ी और गैंग: मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गैंग के तीन घायल, सात गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

गोली, गाड़ी और गैंग: मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गैंग के तीन घायल, सात गिरफ्तार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। अपराधियों की गोली, पुलिस की जवाबी कार्रवाई और फिर अपराध की जमीन से एक अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश। बुधवार की रात पुलिस ने एक ऑपरेशन अंजाम दिया, जिसने जिले में बकरी चोरी की लगातार हो रही घटनाओं पर ताला सा जड़ दिया। एसओजी और थाना मटौंध की संयुक्त टीम ने अंतरजनपदीय बकरी चोर गैंग के सात शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी है,जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोली, गाड़ी और गैंग: मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गैंग के तीन घायल, सात गिरफ्तार

बुधवार रात सूचना मिली कि कुछ बकरी चोर थाना मटौंध क्षेत्र के आलमखोर गांव के पास चोरी की बकरियों के साथ छिपा हैं। पुलिस ने तत्काल चारों ओर से इलाके को घेर लिया। चोरों ने पुलिस पर ही जानलेवा हमला कर दिया। फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे,और जवाबी फायरिंग में इकरास उर्फ इकरार उर्फ लल्ले खां, मलश खां और वहीद उर्फ लाला उर्फ जावेद के पैरों में गोली लग गई। इन तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

गोली, गाड़ी और गैंग: मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गैंग के तीन घायल, सात गिरफ्तार

गिरोह का मास्टरमाइंड इकरार उर्फ लल्ले खां है, जो अपने साथियों के साथ पूर्व नियोजित योजना के तहत रात में हुंडई कार से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। 12 जुलाई की रात, इन्होंने थाना मटौंध क्षेत्र के अछरौंड गांव से 13 बकरियां चुराईं, वहीं अन्य 13 बकरियां जनपद हमीरपुर से चोरी की गई थीं। सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान महिला पुलिसकर्मी भी टीम का हिस्सा थीं, जिन्होंने ग्रामीण महिलाओं को दूर रखा और स्थिति को नियंत्रित किया। आश्चर्यजनक बात ये है कि गैंग के सदस्य दिन में महिलाओं व बच्चों को गांव में भेजकर बकरियों की रैकी कराते थे। रात होते ही पूरी गैंग कार में सवार होकर मौके पर पहुंचता और बकरियों को गाड़ी में भरकर निकल जाता था। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह ने बताया कि,”इस गिरोह का नेटवर्क तीन जिलों तक फैला हुआ था। सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी और बकरियों की बरामदगी पुलिस की बड़ी सफलता है। इस मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।”

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा की बड़ी उपलब्धि: मौतों का पर्याय काली घाटी का चौड़ीकरण शुरू

City News Uttar Pradesh

नेशनल हाईवे पर मिला महिला का निर्वस्त्र शव: सिर कूंचकर की गई हत्या, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल गर्मी में हो गया लाल : एसी चले न कूलर, मरीज बेहाल

City News Uttar Pradesh

गर्मी में आवारा कुत्ते हुए खूंखार: ‘गांव से शहर’ तक मचाई दहशत, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

रिश्ते हुए शर्मसार: हैवान भाई ने बहन की भरी मांग, युवती ने की आत्महत्या !

City News Uttar Pradesh

कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, फसल बर्बाद होने से था दुखी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़