24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
जिला अस्पताल गर्मी में हो गया लाल : एसी चले न कूलर, मरीज बेहाल
उत्तर प्रदेश

जिला अस्पताल गर्मी में हो गया लाल : एसी चले न कूलर, मरीज बेहाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला अस्पताल की गर्मी से दोस्ती हो गई है। दोनों में दुरभिसंधि सी कायम है। मंडल मुख्यालय जिला अस्पताल गर्मी से लाल और बिलबिलाते मरीज बेहाल हैं। उमस भरी गर्मी में वार्डों में भर्ती मरीज और तीमारदार दोनों पसीना निचोड़ते ही नजर आते हैं।

जिला अस्पताल गर्मी में हो गया लाल : एसी चले न कूलर, मरीज बेहाल
District hospital has turned red in the heat: Neither AC nor cooler works, patients are suffering

अस्पताल के इमरजेंसी, महिला, पुरुष और बच्चा वार्ड में एसी तो लगे हैं, लेकिन वह शो पीस बनकर रह गये हैं। किसी-किसी में करंट जरूर दौड़ रहा है, लेकिन ठंडी हवा एसी से बाहर नहीं आ रही। एक वार्ड में लगे कूलर का पंखा ही गायब है। वार्डों में पहुंचने पर उमस के चलते वहां खड़ा रहना किसी कठिन तपस्या से कम नहीं है। पंखे की हवा से मरीजों को गर्मी से कितनी राहत मिल सकती है, अंदाजा लगाया जा सकता है। सबसे ज्यादा खराब हालत इमरजेंसी वार्ड और बच्चा वार्ड की है।

जिला अस्पताल गर्मी में हो गया लाल : एसी चले न कूलर, मरीज बेहाल
District hospital has turned red in the heat: Neither AC nor cooler works, patients are suffering

इमरजेंसी वार्ड में पंखे के सहारे मरीज दिन-रात गुजार रहे हैं। बच्चा वार्ड का कमरा छोटा होने की वजह से उमस में तीमारदारों को बेचैनी महसूस होती है, मासूमों की हालत खराब है। हालांकि बर्न वार्ड में व्यवस्था फिलहाल दुरुस्त है। सरकारी अस्पताल के कार्यालयों में जरूर एसी और कूलर की ठंडी हवा अधिकारियों और कर्मचारियों को मिल रही है। और वह कूल-कूल होते रहते हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश जल प्रलय से सतर्क: केन ‘तटबंधों’ का निरीक्षण, सतर्कता के ‘सख्त’ निर्देश

सावधान : नाबालिग़ को वाहन चलाने को दिया तो जब्तीकरण के साथ जेल एवं रद्द होगा लाइसेंस

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त का नोडल अधिकारियों को सख्त आदेश, गरीबों का हक नहीं मारा जाना चाहिए…

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिवक्ता संघ कार्यालय में बनें इंटरलाकिंग का किया लोकार्पण

City News Uttar Pradesh

तेज प्रताप बने करहल के नए किंग: फूफा अनुजेश को दी करारी शिकस्त, सपा का दबदबा कायम

City News Uttar Pradesh

Banda : ठंड व भूख से गौवंशो के मरने का सिलसिला जारी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़