City News Uttar Pradesh
पानी के लिए 'भटकती' ज़िंदगी: पथरीली ज़मीन और पत्थरदिल प्रशासन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

पानी के लिए ‘भटकती’ ज़िंदगी: पथरीली ज़मीन और पत्थरदिल प्रशासन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जहां एक ओर सरकार हर घर नल योजना के दावे कर रही है, वहीं बांदा के खुटला-राजघाट मार्ग स्थित फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास की बस्ती में रहने वाले 500 लोग आज भी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। यहां न पाइपलाइन है,न हैंडपंप और चट्टानी जमीन के कारण बोरिंग भी संभव नहीं। पानी लाने के लिए महिलाओं और बच्चों को प्रतिदिन एक किलोमीटर से अधिक दूर जाना पड़ता है। बस्ती में सरकारी योजनाओं की हवा निकल चुकी है। न तो जल संस्थान की पाइपलाइन पहुंची, न कोई वैकल्पिक व्यवस्था की। स्थानीय निवासियों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन हर बार आश्वासन मिला, समाधान नहीं।

पानी के लिए 'भटकती' ज़िंदगी: पथरीली ज़मीन और पत्थरदिल प्रशासन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस कमेटी की महिला अध्यक्ष अफसाना शाह ने इस गहरी समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि “बस्ती तक तत्काल पाइपलाइन बिछाई जाए ताकि गरीब और मेहनतकश लोगों को पीने का पानी मिल सके। पानी की यह समस्या बस्ती को जीवन संकट में डाल रही है।” क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि जमीन में बोर करना नामुमकिन है। ऐसे में एकमात्र विकल्प पाइपलाइन से जल आपूर्ति ही है। लेकिन विकास विभागों की निष्क्रियता के कारण ये इलाका आज भी प्यासा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों ने कई बार दौरा तो किया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया। यहां के लोग गर्मी के इन महीनों में मानवता के संकट से गुजर रहे हैं। कांग्रेस महिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी प्रशासन ने आंखें मूंदीं, तो स्थानीय नागरिक धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘लापरवाही’ पर फटकार: नहरिया निर्माण’ पर हुए सक्रिय

City News Uttar Pradesh

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताई विधानसभा चुनाव की गाइड लाइन, चारों सीटों पर 269 मतदेय स्थल क्रिटिकल घोषित

City News Uttar Pradesh

पूर्व भाजपा सांसद भैरों प्रसाद से मिले कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय: यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था को बताया बदहाल

City News Uttar Pradesh

Banda : लुटेरी दुल्हन, प्रेमजाल फांस कर की शादी, जेवर व नकदी लेकर फरार …

City News Uttar Pradesh

मंत्री नंदी का अधिकारियों को अल्टीमेटम: विद्युत, सड़क और जल आपूर्ति सुधार के सख्त निर्देश

“मुफ्त का चंदन घिस मेरे नन्दन” 15 तक, अब लगेगे दाम ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़