28.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
झपकी बनी काल: बाप-बेटे की ट्रिप का हुआ खौफनाक अंत, हादसे से कांपा इलाका
उत्तर प्रदेश

झपकी बनी काल: बाप-बेटे की ट्रिप का हुआ खौफनाक अंत, हादसे से कांपा इलाका

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सावधानी हटी और मौत ने झपट्टा मारा ! जिले के बड़ोखर बुजुर्ग में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ जिसने एक परिवार की खुशियों को राख में बदल दिया। देर रात तक खून-पसीना बहाकर मेहनत करके लौट रहे मजदूर पिता-पुत्र को एक झपकी ने हमेशा के लिए सुला दिया। गिरवां के रहने वाले विनोद (25) और उनके पिता दुर्जन (45) मजदूरी करके घर लौट रहे थे। सुबह 6 बजे के क़रीब बड़ोखर बुजुर्ग पेट्रोल पंप के पास अचानक उनकी बाइक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों हवा में उछल कर दूर जा गिरे।

झपकी बनी काल: बाप-बेटे की ट्रिप का हुआ खौफनाक अंत, हादसे से कांपा इलाका

राहगीरों ने दोनों को लहूलुहान हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विनोद को नींद की झपकी आई, जिससे वह सामने से आ रही बाइक की सीध में पहुंच गया। टक्कर की तेज आवाज़ से इलाका दहल उठा। दोनों बाइकें 70 से 80 की रफ्तार पर थीं, और सबसे दुखद बात यह रही कि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। दूसरा बाइक सवार घायल है और उसका इलाज जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजन बेसुध हैं। चीख-पुकार और रोते-बिलखते बच्चों की आवाज़ें उस बर्बादी की गवाही दे रही हैं जो महज़ एक झपकी और ज़रा सी लापरवाही से हुई।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्‍व में भारत बन रहा है विकसित राष्ट्र

City News Uttar Pradesh

Banda- प्राथमिकता के साथ कराया जाए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण: युद्ध स्तर पर राहत के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

यूपी का महाबली डान मुख्तार चित्रकूट जेल कांड से क्या दहशत में, कोर्ट में वजन घटने का दुखड़ा ! …

बांदा में सपा का संगठन ‘वेंटिलेटर’ पर: दो माह से जिला कमेटी भंग, जिलाध्यक्ष की कुर्सी का सस्पेंस

City News Uttar Pradesh Desk

पालिका प्रतिनिधि अंकित द्वारा निर्माण कार्य का निरीक्षण: गुणवत्ता रखने की दी हिदायत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़