24.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में बुलडोजर की ललकार से हिली 'सत्ता' की दीवारें: नहीं चला रसूख, इमारतें जमींदोज*.369
उत्तर प्रदेश

बांदा में बुलडोजर की ललकार से हिली ‘सत्ता’ की दीवारें: नहीं चला रसूख, इमारतें जमींदोज

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय जेल रोड पर रविवार की सुबह एक नई इबारत लिखी गई। कानून की इबारत, व्यवस्था की इबारत और प्रशासनिक दबदबे की इबारत। सुबह 7 बजे जब शहर सोकर भी नहीं उठा था, तभी पुलिस लाइन तिराहे से लेकर क्योटरा पेट्रोल पंप तक का इलाका छावनी में तब्दील हो चुका था। “फिर गरजा बुलडोजर वो बुलडोजर जो न तो सिफारिश से रुका, न ही राजनीतिक पहुंच” से झुका। “रसूख की दीवारें भरभराकर” गिरीं, सत्ता के खास कहे जाने वाले लोगों के मकान खुद उनके मजदूरों ने छेनी-हथौड़े से तोड़े। प्रशासन ने साफ कर दिया “अब कोई नहीं बचेगा, जो अतिक्रमण करेगा, वो मिटाया जाएगा !”

बांदा में बुलडोजर की ललकार से हिली 'सत्ता' की दीवारें: नहीं चला रसूख, इमारतें जमींदोज

प्रशासन के तेवर रविवार को किसी युद्ध नीति से कम नहीं रहे। एडीएम राजेश कुमार, सीओ सिटी राजवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, एसडीएम नमन मेहता, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन मनोज पांडेय और उनके पीछे भारी पुलिस बल, पीएसी और पांच बुलडोजर। यह कोई “सामान्य अतिक्रमण मुहिम नहीं थी, यह ‘सत्ता के आंगन तक पहुंचे कब्जों पर करारा प्रहार” था।

बांदा में बुलडोजर की ललकार से हिली 'सत्ता' की दीवारें: नहीं चला रसूख, इमारतें जमींदोज

इस सड़क का चौड़ीकरण कार्य मार्च में पूरा हो चुका था। शासन ने बिजली पोल शिफ्टिंग के लिए एक करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन कब्जों की सत्ता के रसुखों की फौज बीच में आ गई थी। लेकिन इस बार “डीएम ने फाइलों पर नहीं, मैदान पर फैसला” सुनाया। “जैसे ही बुलडोजर ने पहले भवन की दीवार पर पंजा मारा, पूरा मोहल्ला कांप” उठा।

बुलडोज़र की गर्जना: प्रशासन ने रौंद डाले अवैध कब्जे, मचा हड़कंप

महिलाएं रोईं, पुरुषों ने हाथ जोड़े, लेकिन कोई सुनवाई नहीं। रसूखदारों ने मोबाइल से नंबर मिलाए, लेकिन उधर से सिर्फ एक जवाब “अब कुछ नहीं हो सकता, डीएम साहब का आदेश है” और फिर खुद लोगों ने मजदूर बुलाकर अपने मकान तोड़ने शुरू कर दिए। ये डर नहीं था, ये था कानून की ताकत का अहसास। एडीएम राजेश कुमार का साफ ऐलान “सड़क और फुटपाथ के लिए 16 मीटर जगह चाहिए। चाहे मकान किसी का हो, कितना ही पुराना हो, गिराया जाएगा।”

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग: नातिन की जलकर मौत, नाना-नानी झुलसे

City News Uttar Pradesh

बांदा भाजपा में कथित चीटिंग बन गई है चटपटी चर्चा: मित्र नें लगा दिया 45 लाख का चूना !

City News Uttar Pradesh

राजनीति : सेंगोल की तस्‍वीर ट्वीट कर बोले अख‍िलेश, भाजपा ने मान लिया है कि अब सत्ता सौंपने का आ गया समय

City News Uttar Pradesh

यमुना नदी में उतराता मिला युवती का शव : नहीं हो सकी शिनाख़्त

Banda : डीएम नें बर्ड फ्लू के चलते सीमायें की शील :जनपद में नहीं आ सकेगा मांस व अंडा, लगा प्रतिबंध।

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनाव में भाजपा अल्पसंख्यकों पर भी लगायेगी दांव: टिकट वितरण की बनी नीति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़