City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

इंसानियत शर्मसार : परिजनों को नहीं मिली एंबुलेंस, बाइक पर ले गए बच्ची का शव …

 

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही देखने को मिली। बालिका के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों को स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं करा सका। परिजन बाइक पर रखकर शव को सरकारी ट्रॉमा सेंटर से पोस्टमार्टम हाउस तक ले गए।


फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के गांव बरतरा निवासी हरीशंकर की छह वर्षीय पुत्री दिव्या एक मार्च को सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से घायल हो गई थी। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। हरीशंकर ने बताया कि मंगलवार रात दिव्या की हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर करने की बात कही। बुधवार सुबह करीब चार बजे वह दिव्या को लेकर आगरा पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसको भर्ती करने से मना करते हुए घर ले जाने की बात कही। सुबह करीब छह बजे वह दिव्या को लेकर सरकारी ट्रॉमा सेंटर आए। यहां चिकित्सकों ने दिव्या को मृत घोषित करते हुए शव ले जाने की बात कह दी। लेकिन एंबुलेंस की कोई व्यवस्था नहीं कराई। इस पर वह बाइक पर ही शव को सरकारी ट्रॉमा सेंटर से पोस्टमार्टम हाउस पर लेकर पहुंचे। अस्पताल में शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस तक की व्यवस्था नहीं थी।


मामला संज्ञान में आने पर कार्यवाहक सीएमएस डॉ. आलोक कुमार खुद सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिवारीजन स्टाफ के बिना संज्ञान के बालिका के शव को ले गए थे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त बालकृष्ण का अधिकारियों को अल्टीमेटम: निर्माण कार्यों में गति लाएं या कार्रवाई झेलें

City News Uttar Pradesh

News : CM योगी का एक्शन, डीएम-कमिश्नर को नोटिस, JE और ठेकेदार के खिलाफ रासुका लगाने के आदेश

आयुक्त दिनेश सिंह का निर्देश : विकास खंडों के अंतर्गत दो गांवों का चयन कर बनाएं आदर्श ग्राम …

हमीरपुर : शिक्षा विभाग के अनुदेशक के घर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नेत्र रोगियों के बनें तारण हार : मरीजों नें किया गुण गान

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना का कहर, पंचायत चुनाओ बाद गावों में बढ़ा संक्रमण, 14 सेअधिक मौते ! …

ब्रेकिंग न्यूज़