24.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम जे. रीभा की अस्पताल पर "पैनी नजर": बोली- इलाज में "कोताही" नहीं होगी बर्दाश्त
उत्तर प्रदेश

डीएम जे. रीभा की अस्पताल पर “पैनी नजर”: बोली- इलाज में “कोताही” नहीं होगी बर्दाश्त

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला अस्पताल में “स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत” जानने के लिए डीएम जे. रीभा ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की परतें खोल दीं। निरीक्षण के दौरान डीएम जे. रीभा ने ना सिर्फ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया, बल्कि मरीजों से भी सीधे संवाद किया और उन्हें मिलने वाली चिकित्सा सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानी। डीएम सबसे पहले अस्पताल के जनरल वार्ड पहुँचीं, जहाँ उन्होंने मरीजों से इलाज, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और स्टाफ के व्यवहार को लेकर जानकारी ली।

डीएम जे. रीभा की अस्पताल पर "पैनी नजर": बोली- इलाज में "कोताही" नहीं होगी बर्दाश्त

इसके बाद उन्होंने बाल रोग वार्ड (पीडियाट्रिक वार्ड) और एनआईसी केंद्र का भी गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि बच्चों की संख्या बढ़ रही है और उपलब्ध वार्ड अपर्याप्त हैं। डीएम जे. रीभा ने तुरंत सीएमएस डॉ. एस. डी. त्रिपाठी को निर्देशित किया कि एनआरसी केंद्र में बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्ष या वार्ड की व्यवस्था तत्काल कराई जाए, जिससे आपात स्थिति में कोई बच्चा इलाज से वंचित न रहे। इसके बाद डीएम ने दवा वितरण केंद्र, चिकित्सकों के कक्ष, तथा वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया।

डीएम जे. रीभा की अस्पताल पर "पैनी नजर": बोली- इलाज में "कोताही" नहीं होगी बर्दाश्त

उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहें और मरीजों को इधर-उधर भटकना न पड़े। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए, डीएम रीभा ने निर्देश दिए कि डायरिया, उल्टी-दस्त, और अन्य मौसमी बीमारियों के इलाज की पूरी व्यवस्था हो, साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और तीमारदारों के लिए बैठने की सुविधा में कोई कमी न रहे। निरीक्षण के अंत में उन्होंने “चेतावनी भरे स्वर” में कहा कि “स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी”। अस्पताल मरीजों की सेवा के लिए हैं, और यहां आने वाला हर व्यक्ति समय पर इलाज और सम्मान का अधिकारी है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजन हत्याकांड: वर्चस्व की लड़ाई में दिनदहाड़े गोली मारकर हुई थी हत्या, छह को आजीवन कारावास

City News Uttar Pradesh

बांदा में शिला के रूप में प्रकट हुई थी महेश्वरी देवी: शक्ति पीठों में है गणना

City News Uttar Pradesh

सरकार की नई शिक्षा नीति ढेर : आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री-प्राइमरी क्लास नहीं कामयाब !

City News Uttar Pradesh

Banda : जगाने पहुंचे पिता तो बेटे का फंदे पर लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम …

Banda : जिलाविद्यालय निरीक्षक की कारस्तानी,बोर्ड परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण में गजब मनमानी !

City News Uttar Pradesh

विधायक बृजभूषण के ‘तेवर’ से गरमाई सियासत: कहा- ज़रूरत पड़ी तो ‘मुख्यमंत्री’ को भी रोकेंगे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़