26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा महोत्सव की रंगारंग शुरुआत: भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश

बांदा महोत्सव की रंगारंग शुरुआत: भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बहुप्रतीक्षित “बांदा महोत्सव” का दो दिवसीय आयोजन जीआईसी मैदान में भव्यता के साथ शुरू हुआ। महोत्सव की पहली शाम भक्ति संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रही।

बांदा महोत्सव की रंगारंग शुरुआत: भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

महोत्सव का उद्घाटन प्रख्यात कथा वाचक पूज्य राजन महाराज, जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश दिवेदी और जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया।

बांदा महोत्सव की रंगारंग शुरुआत: भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

उद्घाटन समारोह में मौजूद अतिथियों ने जिले के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए महोत्सव को जनमानस के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर और भजन गायक सत्याशू पटेल की प्रस्तुतियां रहीं।

बांदा महोत्सव की रंगारंग शुरुआत: भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

उनकी मधुर और भक्तिमय गायकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा मैदान भक्ति रस में डूबा नजर आया। इससे पहले, नटराज नृत्य संस्थान के कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, जबकि गायक कुलदीप चौहान ने अपनी गायकी से समां बांध दिया। दर्शक उत्साह से झूमते नजर आए और पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

बांदा महोत्सव की रंगारंग शुरुआत: भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

महोत्सव के दूसरे दिन जिले के कलाकारों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं कवि सम्मेलन देखने को मिलेंगी। विधायक प्रकाश दिवेदी नें बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति, कला और परंपराओं को बढ़ावा देना है। बांदा महोत्सव के इस भव्य आयोजन ने शहरवासियों को एक यादगार संध्या दी और आगामी कार्यक्रमों के लिए उत्साह भी बढ़ा दिया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा: : इंडिया गठबंधन में शामिल होने की खबरें निराधार, बसपा को कमजोर दिखाने की राजनितिक चाल

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें कहा सशक्त युवा समर्थ समाज की आधार शीला

विकास पुरुष बने विधायक प्रकाश: हर ‘वादे’ पर काम, बदल दी ‘सदर’ की तस्वीर

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम आनंद सिंह की संवेदनशील अपील : “हम होंगे कामयाब एक दिन” ​…

भारतीय उद्दोग व्यापार मंडल में मजबूती पर जोर : संगठन का हुआ विस्तार …

City News Uttar Pradesh

News : स्मृति ईरानी ने ब‍िना नाम ल‍िए कसा तंज, पहले सिर्फ वोट मांगने आते थे अमेठी के सांसद…

ब्रेकिंग न्यूज़