City News Uttar Pradesh
साढ़े सात करोड़ का प्रोजेक्ट : चौड़ीकरण में लापरवाही, जिम्मेदार कौन ?
उत्तर प्रदेश

साढ़े सात करोड़ का प्रोजेक्ट : चौड़ीकरण में लापरवाही, जिम्मेदार कौन ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के महत्वपूर्ण जेल रोड का 7.5 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण हो रहा है, लेकिन यह प्रोजेक्ट लापरवाही और अनियमितताओं का शिकार हो गया है। सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है, बिजली के खंभे बीच रास्ते में खड़े हैं। कहीं-कहीं तो सड़क ही गायब है। इस अव्यवस्था से राहगीर और स्थानीय लोग खासे परेशान हैं।

साढ़े सात करोड़ का प्रोजेक्ट : चौड़ीकरण में लापरवाही, जिम्मेदार कौन ?

शहर की इस महत्वपूर्ण सड़क को 2.6 किलोमीटर तक चौड़ा किया जाना था, लेकिन बिना जरूरी तैयारियों के ही काम शुरू कर दिया गया। चौड़ीकरण से पहले न तो बिजली के खंभे शिफ्ट किए गए, न ही ट्रांसफार्मर हटाए गए। नतीजा यह हुआ कि कई जगहों पर सड़क अधूरी रह गई। जहां सड़क बनी भी ,वहां बीच में बिजली के खंभे खड़े हैं। सड़क टेढ़ी-मेढ़ी बनाकर छोड़ दी गई है। कई जगहों पर गड्ढे हैं और ठेकेदारों द्वारा इसे पूरा करने में कोई रुचि नहीं ली जा रही है।

साढ़े सात करोड़ का प्रोजेक्ट : चौड़ीकरण में लापरवाही, जिम्मेदार कौन ?

बिजली विभाग को खंभे और ट्रांसफार्मर हटाने के लिए 1 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें शिफ्ट नहीं किया गया। पीडब्लूडी का कहना है कि शुरुआती 1 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है और बाकी निर्माण कार्य बिजली विभाग के काम पूरा करने के बाद ही होगा।

साढ़े सात करोड़ का प्रोजेक्ट : चौड़ीकरण में लापरवाही, जिम्मेदार कौन ?

लेकिन सवाल यह उठता है कि जब बिजली के पोल हटे ही नहीं थे,तो निर्माण कार्य इतनी जल्दबाजी में क्यों शुरू किया गया ? क्या यह सिर्फ बजट को खत्म करने की कवायद थी ? स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन को इस प्रोजेक्ट की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की मंत्री से ऊर्जा पालिटिक्स: विपक्ष की बत्ती कर रहे गुल, सत्ता का करंट फुल !

City News Uttar Pradesh Desk

अंकित गुप्ता ने गड्ढा मुक्त की संभाली कमान: सफाई और रोशनी से सजा बांदा

City News Uttar Pradesh

News : यूपी पंचायत चुनाव : भारतीय जनता पार्टी  जिला स्तर पर फाइनल करेगी ग्राम प्रधान व सदस्य पद के प्रत्याशियों का नाम…

City News Uttar Pradesh

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी का चैन खो गया: भूख – नींद भी कर रही है लुका छिपी !

Banda : डीएम आनन्द सिंह की फिर झलकी कर्तव्य निष्ठा : गुणवता औऱ पारदर्शिता पर कड़ा रुख !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश का सपा पर हल्ला बोल: चाचा भतीजा बन गये हैं मुंगेरी लाल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़