
- विनोद मिश्रा
बांदा। केन बेतवा लिंक परियोजना का असर बांदा में दिखाने लगा है। जल शक्ति राज्य मन्त्री रामकेश निषाद की सक्रियता से केन नहर प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र से 800 करोड़ रुपये मिले हैं। बांदा व पैलानी में केन नदी में प्रस्तावित बैराजों के निर्माण का भी काम आगे बढ़ा है। पैलानी बैराज की डिजाइन को केंद्रीय जल आयोग ने पास कर दिया है। अब केन बेतवा लिंक परियोजना कार्यालय से डीपीआर बनाकर भेजा जा रहा है। मार्च तक बजट आने के बाद इस पर तेजी से कार्य शुरू हो जाएगा।

आपको बता दें की वर्ष 2022 में केन-बेतवा लिंक परियोजना से जिले में दो बैराज के निर्माण को हरी झंडी मिल गई थी। दोनों ही केन नदी पर बनाए जाने हैं। पहला बांदा शहर के निकट भूरागढ़ और दूसरा पैलानी क्षेत्र में केन व चंद्रावल नदी के मिलान के करीब बनना है।

करीब दो हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन बैराज से सूखाग्रस्त बुंदेलखंड की 1,92,479 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई होगी और जिले के करीब 20 लाख लोगों को पीने का साफ पानी मिलेगा। जल शक्ति राज्य मन्त्री रामकेश निषाद इस बारे में बताते हैं की पैलानी में बनने वाले बैराज का डिजाइन तैयार हो गई है। केंद्रीय जल आयोग ने इसे मंजूर कर दिया है।

करीब छह माह पहले अधिकारियों ने डिजाइन तैयार कर आयोग को भेजा था। अब यहां से बैराज के लिए डीपीआर बनाकर जल्द भेजा जाएगा। डीपीआर स्वीकृत होने के बाद बजट आवंटित हो जाएगा। इसके बाद पैलानी में बैराज बनाने के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं जिले की केन नहर प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र से आठ सौ करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें 12 फरवरी को कार्यदायी संस्थाओं के साथ अनुबंध होगा और फिर नहरों के कायाकल्प का काम शुरू होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
