30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
दुर्दांत गैंगस्टर को मिली सजा, 9 साल बाद आया फैसला
उत्तर प्रदेश

दुर्दांत गैंगस्टर को मिली सजा, 9 साल बाद आया फैसला

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर शिवविजय सिंह को 9 साल बाद न्यायालय ने कठोर सजा सुनाई है। शिवविजय को गैंगस्टर एक्ट 1986 के तहत 3 साल के कठोर कारावास और 6000 रुपया का जुर्माना किया है। अर्थदंड न चुकाने पर एक माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अभियोजक सौरभ सिंह नें इस मामले में तार्किक बहस की। मामला 27 जून 2014 का है, थाना मटौध प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर यादव ने शिवविजय सिंह और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

दुर्दांत गैंगस्टर को मिली सजा, 9 साल बाद आया फैसला

आरोप था कि शिवविजय और उसके साथियों ने संगठित गिरोह बनाकर जघन्य अपराधों को अंजाम दिया। उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिवविजय सिंह पर हत्या, लूटपाट, डकैती, और राहजनी जैसे अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ कुल 25 मुकदमे चल रहे हैं। अभियोजन पक्ष ने प्रभावी पैरवी करते हुए न्यायालय में सभी साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर न्यायाधीश गुणेंद् प्रकाश ने शिवविजय को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। 13 अप्रैल 2014 को शिवविजय और उसके साथियों ने बांदा के मुन्ना यादव को त्रिवेणी के जंगल में ले जाकर जिंदा जला दिया था। इस हत्या के बाद से क्षेत्र में आतंक का माहौल था, जिससे लोग शिकायत दर्ज कराने से भी डरते थे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोडर में लदा नीलगाय का तीन कुंतल मांस बरामद, दो लोग गिरफ्तार, एक मौके से भाग निकला

City News Uttar Pradesh

प्राथमिक शिक्षकों नें बैठक कर अपने अधिकारियों पर निकाली भड़ास : आंदोलन की चेतावनी

City News Uttar Pradesh

प्रेम सिंह का कमाल : विदेश से यहां खेती सीखने आते हैं “किसान”

City News Uttar Pradesh

अमन मौत कांड पर राजनीतिक आंच : “क्या कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना” ! …

City News Uttar Pradesh

पूर्व सांसद भैरों ने ‘भगवान’ को लिखा पत्र: फर्जी दीपदान आंकड़ों पर बवाल, सिस्टम हुआ ‘नंगा’ !

City News Uttar Pradesh

चुनाव प्रचार की बदली रणनीति: कुमकुम चावल का टीका लगाकर भाजपाई ले रहे आशीर्वाद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़