24.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश नें बताया: केन बेतवा परियोजना में जुड़ेगी बरुआसागर झील
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश नें बताया: केन बेतवा परियोजना में जुड़ेगी बरुआसागर झील

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया की बुंदेलखंड की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के जरिये बरुआसागर झील को भी जोड़ा जायेगा। इसके लिए झांसी में 18 किलोमीटर लंबी कैनाल बनेगी। यह कैनाल मऊरानीपुर के आठ गांव समेत घुघुवा के रास्ते होते हुए यहां तक पहुंचेगी। यह रास्ता तय कर लिया गया है। इसे बनाने में करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मंत्री रामकेश नें बताया: केन बेतवा परियोजना में जुड़ेगी बरुआसागर झील

मंत्री रामकेश नें बताया की तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद इसका काम भी आरंभ हो जाएगा। केन-बेतवा लिंक परियोजना के जरिये दोनों नदियों को लिंक कैनाल के जरिये आपस में जोड़ा जाएगा। पन्ना (मध्य प्रदेश) के दौधन में बांध का निर्माण होना है। बांध से 220 किमी लंबी कैनाल पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर के रास्ते झांसी में बरुआसागर झील तक आएगी। झांसी के अंदर 18 किलोमीटर लंबी कैनाल बिछाई जाएगी। इसके जरिये बरुआसागर झील में लिंक परियोजना के जरिये पानी भेजा जाएगा।

मंत्री रामकेश नें बताया: केन बेतवा परियोजना में जुड़ेगी बरुआसागर झील

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया की इसके साथ बरुआसागर झील में भरी गाद को बाहर निकाला (डिसिल्टिंग कराना) जाएगा। यह काम भी जल्द आरंभ होना है। राज्य मंत्री निषाद नें इसी वित्तीय वर्ष में इसका काम आरंभ होने की उम्मीद जताई। बताया की इस लिंक परियोजना के जरिए उप्र को 1700 एमसीएम पानी मिलेगा। इसमें से 950 एमसीएम पानी मानसून सत्र में एवं 750 एमसीएम पानी गैर मानसून सत्र में दिया जाएगा। इससे बांदा, महोबा, झांसी, ललितपुर के 2.51 लाख हेक्टेअर क्षेत्र की सिंचाई एवं 67 एमसीएम पेयजल भी प्राप्त होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड का हुआ पूर्वाभ्यास : मंत्री रामकेश होंगे मुख्य अतिथि

City News Uttar Pradesh

News : कोरोना के कारण यूपी में दुर्गा पूजा के सार्वजनिक आयोजन पर लग सकती है रोक… 

City News Uttar Pradesh

बड़ी दुर्घटना : इनोवा व टेंपो की जोरदार भिड़ंत, हादसे में पांच की मौत, कई लोग गंभीर !

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: निर्वाचन आयोग ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव पर लगाई रोक, कोर्ट बोला- सदस्यता रद्द करने की क्या जल्दी है

City News Uttar Pradesh

रक्षाबंधन पर्व : बहनों नें भाईयों की कलाईयों को किया गुलजार, बांधा रक्षा सूत्र

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की मंत्री से हाई-लेवल मीटिंग: बांदा को ‘महानगर’ बनाने का रोडमैप तैयार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़