31.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पंचायत चुनाओ में भाजपा की चुनावी शतरंज: बुंदेलखंड में लाभार्थियों को मिली प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुना ओ को लेकर सरकार ने विजयपताका के लिये कूटनीति भरा राजनीतिक दावं चल दिया है। वोट बैंक को अपने पाले में बरकार रखने के लिये घोषित योजनाओ को जमीनी स्तर पर अमली जामा पहनाने के लिये जोर-शोर से कवायदें शुरू कर दी हैं।


इसी क्रम में बुंदेलखंड के 26251 लाभार्थियों के खाते में आवास की पहली किस्त भेजी गई है। आवास का सपना पूरा होता देख लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान है। लाभार्थी राजकुमारी लाभार्थियों का कहना है की लंबे समय से उन्हें कच्चे घरों में रहकर दिक्कतों को समाना करना पड़ रहा था। बरसात में जहां छत से आने वाले पानी से उनकी गृहस्थी खराब हो जाती थी तो वहीं रात भी जागकर गुजारनी पड़ती थी लेकिन प्रधानमंत्री के सहयोग से अब उनको भी पक्की छत मिल सकेगी। लाभार्थियों के खाते में धनराशि भी फटा-फट आ गई है। बांदा में 11329, चित्रकूट में 5044, जालौन में 6446 और महोबा में 3432 के खाते में आवास की पहली किस्त भेजी गई है।


बांदा में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत जिले के 11329 लाभार्थियों को आवास की किश्त भेजी गई। जिसमें 7251 पहली व 4078 लाभार्थी दूसरी किश्त के शामिल हैं। साथ ही दस लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित किए गए हैं।
प्रधानमंत्री ने प्रदेश के 5.30 लाख लाभार्थियों को प्रथम व 80 हजार लाभार्थियों को द्वितीय किश्त के लिए 2690 करोड़ रुपये की राशि आनलाइन हस्तांतरित की है। इनमें जिले के 11329 लाभार्थी शामिल हैं। एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में तिदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण आरपी मिश्र उपस्थित में जिले के 10 लाभार्थियों को लालू, गरीबदास, राजकुमार, लीला, गौरा, बिहारी,प्रेमा, सुनीता, बबली, प्रवीणा को स्वीकृत पत्र भी दिया गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अधिवक्ता संघ के चुनाव : अंतिम दिन 21 पदों के लिए दाखिल हुए 24 नामांकन

City News Uttar Pradesh

आईजी नें पुलिस की ली बैठक : अपराधों पर अंकुश के सख्त निर्देश …

यूपी : माफिया मुख्तार का विधायक बेटा अब्बास अंसारी भगोड़ा घोषित, कोर्ट ने जारी किया कुर्की का नोटिस

भाजपा के बुंदेली भगवा दुर्ग में सेंध लगाना विपक्ष के लिए नहीं आसान

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नेत्र रोगियों के बनें मसीहा : मरीज कर रहे गुण गान

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी नाराज : कोविड मरीजों का इलाज न करने पर जताई नाराजगी, सरकारी अस्पताल में बेड नहीं तो निजी में इलाज कराएं, सरकार करेगी भुगतान …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़