28.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
वशीकरण करने का आरोप लगा पुजारी को बंधक बनाकर की मारपीट, काटी चोटी
उत्तर प्रदेश

वशीकरण करने का आरोप लगा पुजारी को बंधक बनाकर की मारपीट, काटी चोटी

  • विनोद मिश्रा

हमीरपुर। जिले में कुरारा के बेरी गांव में तेरहवीं संस्कार कराने गए मंदिर के एक पुजारी को मृतक के बेटों ने बंधक बनाकर मारपीटकर चोटी काट दी। पीड़ित ने अपने बेटे के साथ एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे महिला पर वशीकरण का अरोप लगा मौदहा कोतवाली के अछेला गांव ले जाकर घटना को अंजाम दिया। तलाश करने पहुंचे परिजनों ने उसे छुड़ाया।

वशीकरण करने का आरोप लगा पुजारी को बंधक बनाकर की मारपीट, काटी चोटी
Priest accused of performing Vashikaran held hostage, beaten, braid cut

शहर के बेतवा घाट स्थित राधा कृष्ण मंदिर निवासी रोहित तिवारी ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वह मूलरूप से कुरारा थानाक्षेत्र के बेरी गांव निवासी हैं। उनके पिता राम मनोहर तिवारी राधा कृष्ण मंदिर में पुजारी होने के कारण परिवार के साथ यही रहते हैं। बताया कि छह मार्च को पिता बेरी गांव निवासी टीकाराम कुशवाहा के त्रयोदशी कार्यक्रम में गए थे। सुबह सात मार्च को वह गांव स्थित कोटेश्वर धाम मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी टीकाराम के बेटे तेजराम व जगदीश घर के अंदर ले गए।

 

जहां उन्होंने जगदीश की पत्नी की तबीयत खराब होने की बात कहकर झाड़फूंक कर ठीक करने की बात कही। साथ ही उन पर त्रयोदशी कर्मकांड कराने के दौरान उसे वशीकरण कराने का आरोप लगाया। बताया कि रात में वह उन्हें बोलेरो में पीछे डालकर मौदहा के अछेला गांव जगदीश की ससुराल ले गए। वहीं, पिता के घर न पहुंचने पर वह उनकी तलाश में निकले। जानकारी करते हुए अछेला गांव पहुंचे। जहां 30-40 लोग उन्हें घेरकर मारपीट कर रहे थे। उन्होंने उनकी चोटी भी काट दी। दहशत में पिता शुक्रवार को कही नहीं निकले। शनिवार को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एनआईए की कार्रवाई : लखनऊ में पकड़े गए अलकायदा के पांच आतंकियों के खिलाफ ने दाखिल की चार्जशीट, रची थी यूपी को दहलाने की साजिश

डाक्टर जन औषधि केंद्रों को लगा रहे आग : पीएम योजना को कर रहे खाक !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: केन-बेतवा लिंक बनेगी ‘बुंदेलखंड’ की जीवनरेखा, बांदा सहित 13 जिले होंगे ‘लाभान्वित’

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर हुए क्रोधित: सरकार को दी खुली चुनौती, आर-पार की लड़ाई का ऐलान

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से लैस करेगी योगी सरकार

ज्वाला कप ठंड में क्रिकेटरों में भर रहीं गर्मी की ज्वाला: गोरखपुर टीम फाइनल में पहुंची

ब्रेकिंग न्यूज़