27.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
अधिवक्ता अशोक दीक्षित की बल्ले -बल्ले : जीत का बजा दिया डंका
उत्तर प्रदेश

अधिवक्ता अशोक दीक्षित की बल्ले -बल्ले : जीत का बजा दिया डंका

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अशोक दीक्षित की बल्ले -बल्ले हो गई। उन्होंने अध्यक्ष पद पर जीत का डंका बजा दिया। अधिवक्ता संघ चुनाव की गहमागहमी मंगलवार देर रात समाप्त हुई। मतदान का प्रतिशत 89.93 प्रतिशत रहा। मतगणना का दौर शुरू हुआ तो प्रत्याशियों के समर्थक चक्रवार परिणाम को लेकर उत्साहित होते नजर आए। रात लगभग 9 बजे परिणाम घोषित हुआ।

अधिवक्ता अशोक दीक्षित की बल्ले -बल्ले : जीत का बजा दिया डंका

इसमें अध्यक्ष पद पर अशोक दीक्षित और महासचिव पद पर रामप्रकाश शिवहरे ने जीत हासिल की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों प्रसन्नता से सराबोर हो गये। आतिशबाजी के साथ ढोल-नगाड़े गूंजने लगे। मिष्ठान वितरण एवं पीने पिलाने का दौर भी चला।

अधिवक्ता अशोक दीक्षित की बल्ले -बल्ले : जीत का बजा दिया डंकाअध्यक्ष और महासचिव पद पर कांटे की टक्कर रही। कुल 1462 अधिवक्ता मतदाताओं में 1313 ने वोट डाले थे। शाम पांच बजे से मतगणना शुरू हुई। रात नौ बजे परिणाम घोषित हुआ । इसमें अशोक दीक्षित 582 मत पाकर विजयी रहे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी द्वारिकेश यादव मंडेला को 411 वोट मिले और धनराज सिंह 317 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

अधिवक्ता अशोक दीक्षित की बल्ले -बल्ले : जीत का बजा दिया डंकाइसी तरह महासचिव पद पर रामप्रकाश शिवहरे ने विजय हासिल की। उन्हें 457 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी यदुनाथ सिंह 403 वोट पाकर दूसरे स्थान पर और राजेश कुमार त्रिपाठी 188 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। अभी के वर्तमान अध्यक्ष राजेश दुबे नें सभी विजयी पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में महामारी का साया: फर्जी आंकड़े चमकाए, टीकाकरण में लापरवाही उजागर

City News Uttar Pradesh

बांदा में विपक्ष का ब्राह्मण कार्ड विधायक प्रकाश द्विवेदी देंगे मात ! …

नगर निकाय उपचुनाव संपन्न: मतपेटियों में बंद हुई उम्मीदवारों की किस्मत

City News Uttar Pradesh

बांदा की ‘नरैनी सीट’ पर ‘हाय दईया’: सपा के ‘दिग्गज’ थाम सकते हैं हाथ, टिकट में रमेश आगे !

City News Uttar Pradesh Desk

पंचायत अध्यक्ष सुनील नें लगाई सदस्यता चौपाल : गौशाला का किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र नें दी चेतावनी: अभियान में ढिलाई पर सख्त कार्यवाई, सहजन रोपण पर भी दिया जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़