27.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत मंडल में खाद की कमी से चिंतित : मंडलायुक्त से तत्काल पहल का आग्रह
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत मंडल में खाद की कमी से चिंतित : मंडलायुक्त से तत्काल पहल का आग्रह

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह चित्रकूटधाम मंडल में रबी की बुआई के पीक समय में डीएपी खाद की कमी पर गंभीर चिंता जताई है। मंडलायुक्त से इस संदर्भ में समस्या का निदान कराने का आग्रह किया है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा है की बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट में डीएवीपी खाद का घोर संकट है। खाद का चारों जिलों में भंडार भंडार खाली हो गया है। ऐसे में किसानों के सामने खाद का संकट गंभीर संकट है। एक-एक बोरी खाद के लिए बिक्री केंद्रों सहित सहकारी समितियों में मारामारी मची है।

पूर्व विधायक दलजीत मंडल में खाद की कमी से चिंतित : मंडलायुक्त से तत्काल पहल का आग्रह
Former MLA Daljit worried about shortage of fertilizers in Mandal: Urges Divisional Commissioner to take immediate initiative

पूर्व विधायक दल जीत सिंह नें आंकड़ा दिया की मंडल में प्रतिवर्ष करीब 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में रबी की बुआई की जाती है। रबी की बुआई अधिकतम 15 नवंबर तक हो जानी चाहिए, लेकिन समय पर डीएपी न मिलने से बुआई पिछड़ रही है। एक-एक बोरी खाद के लिए मारामारी मची है। मंडी समिति में किसान खाद के लिए डेरा डाले हैं। आलम यह है कि बिक्री केंद्र खुलता है 10 बजे, लेकिन किसान सुबह चार बजे से ही लाइन में लग जाते हैं।

पूर्व विधायक दलजीत मंडल में खाद की कमी से चिंतित : मंडलायुक्त से तत्काल पहल का आग्रह
Former MLA Daljit worried about shortage of fertilizers in Mandal: Urges Divisional Commissioner to take immediate initiative

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें बताया की कमोवेश यहीं स्थिति सहकारी समितियों की है। खाद आते ही खत्म हो जाती है। तमाम किसान कई-कई दिन से खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रही है। जरूरत पांच बोरी की है, लेकिन दो बोरी भी मिलनी मुश्किल है। बाजार में जो खाद मिल रही है, उनमें ज्यादातर नकली और मिलावटी है। निर्धारित दाम से अधिक पैसा भी लिया जा रहा है। ऐसे में बुआई का संकट खड़ा हो गया है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें मंडलायुक्त से आग्रह किया है की खाद से संबंधित अधिकारियों की मंडलीय बैठक बुलायें और समस्या के निदान के लिये प्रभावी कदम उठाये जायें।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील ने भरा जोश : बोले भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी को दी तालिबानी सजा, खंभे में बांधकर जमकर पीटा …

तीन हजार कार्यकर्ताओं की फौज एवं रणनीति ने दिलाई भाजपा को जीत

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का बनेगा हब: यूनेस्को ग्लोबल जियो पार्क बनाने की तैयारी

City News Uttar Pradesh

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, हादसे में पत्नी और बेटा गंभीर घायल, पुलिस ने दो को पकड़ा

City News Uttar Pradesh

प्रधानाध्यापक और ठेकेदार के बीच मारपीट, शिक्षिका ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, दोनाें पक्षों की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़