- विनोद मिश्रा
बांदा। बदमाशों ने घर में सो रहे वृद्ध के पेट में गोली मारकर हत्या कर दी।घटना के समय घर में 2 महिलाओं समेत 12 साल का लड़का मौजूद था।पर उनके अनुसार उन्हें जानकारी नहीं हो सकी। परिजनों ने सुबह देखा तो वृद्ध की खटिया से खून बह रहा था। पुलिस को सूचना दी गई।

घटना शहर कोतवाली अंतर्गत पल्हरी गांव की है। यहां 70 वर्षीय सीताराम अपने घर के आंगन में सो रहा था। देर रात अज्ञात बदमाशों ने उसके पेट में गोली मार दी। मौत हो गई। मृतक का नाती रोहित बाथरूम के लिए उठा तो उसने दादी को जगाया।
लाइट जलाई तो राजू जैसे ही आंगन में गया तो बाबा की खटिया से खून बहता देखा। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मृतक के बेटे ने बताया कि वह घटना के दौरान घर पर नहीं था। उनके चाचा ने घटना की जानकारी दी।

उनका कहना है कि किसी से दुश्मनी नहीं थी। अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के दौरान किसी ने गोली की आवाज भी नहीं सुनी। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बीती रात लगभग डेढ़ बजे बुजुर्ग की सोते समय गोली मार कर हत्या कर दी गई। बताया कि घटना के सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। जल्दी मामले का पर्दाफाश होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
