City News Uttar Pradesh
सुहेलदेव समाज की मंडलीय बैठक : संगठन को टानिक देने की बनी रणनीति
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव समाज पार्टी की मंडलीय बैठक : संगठन को टानिक देने की बनी रणनीति

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सुहेल देव समाज पार्टी भी लोकसभा चुनाव को लेकर यहां कीं संसदीय सीट के मतदाताओं के दिलों को सुहलायेगी। दिलों में मजबूत जगह बनाने के लिये उसने यहां बैठक की। धरातल से राजनीति का आसमां छूने के लिये सपनों का मंथन हुआ। ताकि पार्टी का असर बढ़े।

सुहेलदेव समाज की मंडलीय बैठक : संगठन को टानिक देने की बनी रणनीति
Divisional meeting of Suheldev Samaj: Strategy made to give tonic to the organization

शहर में स्थित स्वराज कालोनी में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मंडल बैठक का पहला आगाज किया गया। इसमें बांदा सहित महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट जनपद के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे । बुंदेलखंड प्रभारी राजू द्विवेदी ने बैठक में लोकसभा चुनाव में संगठन की मजबूती की रणनीति तैयार की। पार्टी जनों में उत्साह भरते हुये सदस्यता अभियान को आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया। कहा की हमारा गठबंधन एनडीए के साथ है।

सुहेलदेव समाज की मंडलीय बैठक : संगठन को टानिक देने की बनी रणनीति
Divisional meeting of Suheldev Samaj: Strategy made to give tonic to the organization

हमें हर तरह से पार्टी को मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं की संख्या को बढ़ाना है। आने वाले समय में लोकसभा के चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का सम्मान तभी बढ़ेगा जब हमारा जनाधार मजबूत होगा। मंडल अध्यक्ष नें एनडीए को बड़ा भाई भी बताते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में 80 सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज कराएगे। इस दौरान लोकसभा 2024 के चुनाव में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए पार्टी के विस्तार की बात कही।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोयले से लदी मालगाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप: कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

City News Uttar Pradesh

खेतों में आग का दिखा तांडव: तीन किलोमीटर तक फैली लपटें, मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

बांदा : फूड प्वाइजनिंग से परिवार के सात लोगों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

एमएलसी जितेंद्र सिंह बोले: बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक बजट, मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

City News Uttar Pradesh

जिला कांग्रेस नें अनोखे अंदाज में मनाया संविधान दिवस : प्रतियां भी बांटी

City News Uttar Pradesh

Banda : ट्रैक्टर से कुचल कर किशोर की मौत, ग्रामीणों नें लगाया जाम…

ब्रेकिंग न्यूज़