City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश के आवास पर चटकी लाठियां : ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमा दिवारी नृत्य
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश के आवास पर चटकी लाठियां : ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमा दिवारी नृत्य

विज्ञापन दीपावली गोवर्धन पूजा - सदर विधायक प्रकाश दिवेदी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दीपावली के दूसरे दिन परीवा को बुंदेलखंड की परंपरागत मशहूर लोकविधा दिवारी नृत्य की धूम रही। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी के आवास पर चटकी लाठियां। एक-दूसरे पर लाठियां बरसाते और बचाव करते हैरतअंगेज कारनामा देखने को मिला।

विधायक प्रकाश के आवास पर चटकी लाठियां : ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमा दिवारी नृत्य
Sticks crackled at the residence of MLA Prakash: People gathered in the wall dancing to the beat of drums.

दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। रंग-बिरंगी पोशाक वालों का डंडा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। सोमवार को यमुना घाटों, देवालयों समेत गांव-गांव दीवारी नृत्य का प्रदर्शन हुआ। सदर विधायक प्रकाश के आवास पर दीवारी नृत्य नें शमां बांध दिया।

विधायक प्रकाश के आवास पर चटकी लाठियां : ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमा दिवारी नृत्य
Sticks crackled at the residence of MLA Prakash: People gathered in the wall dancing to the beat of drums.

कलाकारों नें कलात्मक विधा से लाठियां भाजीं एवं चटकाई। घंटों दर्शकों का मजमा लगा रहा। मुख्यालय स्थित महेश्वरी देवी मंदिर के सामने सुबह से देर शाम तक दिवारी और पाई डंडा नृत्य की धूम रही।

विधायक प्रकाश के आवास पर चटकी लाठियां : ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमा दिवारी नृत्य
Sticks crackled at the residence of MLA Prakash: People gathered in the wall dancing to the beat of drums.

दर्जनों गांवों की टीमों ने देवी दरबार में मत्था टेककर दिवारी खेली। ढोल-नगाड़ा की धुनों ने उन्हें और जोशीला बना दिया। अतर्रा के गौरा बाबा धाम में क्षेत्रीय गांवों की दिवारी टीमों का जमघट लगा। खप्टिहा के कालेश्वर मंदिर एवं भुजौली ग्राम में भी दिवारी नृत्य की धूम रही।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पशु तस्करों ने छात्र की पीटकर हत्या की, भड़के लोगों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी

City News Uttar Pradesh

बुन्देलखंड-कानपुर क्षेत्र में पंचायत चुनाव में भाजपा दिखायेगी दम, वन गई रणनीति…

City News Uttar Pradesh

Banda  : चार दुकानों में सेंध लगाकर लाखों का समान चोरी …

City News Uttar Pradesh

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों व होटलों में की छापेमारी, संदिग्ध पाए जाने पर लिए चार नमूने

Chitrakoot: बगावत करने वाले भाजपा के नौ पदाधिकारी निष्कासित

पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला किसान का शव, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, घटना स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़