24.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
एसपी अंकुर अग्रवाल कड़ी कार्यवाही : शवगृह में शव सड़ने के प्रकरण में दो दीवान हुए निलंबित
उत्तर प्रदेश

एसपी अंकुर अग्रवाल कड़ी कार्यवाही : शवगृह में शव सड़ने के प्रकरण में दो दीवान हुए निलंबित

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एसपी अंकुर अग्रवाल ने शवगृह में शव सड़ने के मामले में कड़ी कार्यवाही करते हुए नरैनी कोतवाली में तैनात दो दीवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन पर आरोप था कि जिला अस्पताल की ओर से दो बार नरैनी कोतवाली को मेमो भेजने के बाद भी नरैनी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया था। जिसके कारण 12 बारह दिन तक शव मोर्चरी में सड़ता रहा।

एसपी अंकुर अग्रवाल कड़ी कार्यवाही : शवगृह में शव सड़ने के प्रकरण में दो दीवान हुए निलंबित
SP Ankur Aggarwal takes strict action: two dewans suspended in case of dead body rotting in mortuary

नरैनी में एक युवक सड़क किनारे पड़ा मिला था। जिला अस्पताल में उसने 19 अगस्त को खून की कमी के चलते दम तोड़ दिया था। लाश बिना फ्रीजर के पंचायत नामा भरने के लिए रखी रही। जिला अस्पताल से दो बार पंचायत नामा के लिए मेमो नरैनी कोतवाली भेजा था। लेकिन पुलिस ने चुस्ती नहीं दिखाई। आखिरकार 31 अगस्त को सिपाही पंचनामा भरने मोर्चरी पहुंचे थे। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी अंकुर अग्रवाल ने शनिवार की देर शाम नरैनी कोतवाली में तैनात दो मुख्य आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी को सौंपी है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे. रीभा कुपोषण से व्यथित एवं चिंतित : बचाने के लिए सक्रिय

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डायग्नोस्टिक सेंटर पर मारा छापा, भ्रूण जांच करने सहित अन्य मिली थीं शिकायतें

बांदा का “तिरहार” क्षेत्र अब शिक्षा का बनेगा “तारणद्वार”, होगी उड़ान !

Banda : दम्पति के शव, हत्या क्यों, रहस्य गहराया ! …

बांदा पुलिस की अनोखी पहल: ई रिक्शा चालकों का सत्यापन शुरू

City News Uttar Pradesh

डीएम जे.रीभा की फटकार : आंगनबाड़ी सुपरवाईजर हो जायें होशियार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़