31.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

भाजपा का “मेरी माटी मेरा देश अभियान” : दिलों में उतरने को बनाया प्लान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा नें “मेरी माटी मेरा देश” अभियान की तैयारी बैठक की। इसके माध्यम से जनता के दिलों में भाजपा के प्रति उमंग कैसे पैदा किया जाये की रणनीति बनी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने विषय वस्तु पर प्रकाश डाला।

भाजपा का "मेरी माटी मेरा देश अभियान" : दिलों में उतरने को बनाया प्लान
BJP’s “Meri Mati Mera Desh Campaign”: Plan made to reach into the hearts

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा से भाजपा के राष्ट्र प्रेम को दर्शाया। अब “मेरी माटी मेरा देश”अभियान को उछालना है। 8 से 13 सितंबर तक ग्राम सभा तथा वार्ड में कार्यक्रम होंगे। बताया की ग्राम सभा वाले कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर से मिट्टी संग्रह करते हुए उसे एक कलश में भरा जाएगा। प्रत्येक गांव में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनाई जाएगी। इसी तरह नगरीय क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष के हर-घर से एक चुटकी चावल संग्रह करते हुए उसे कलश में भरा जाएगा।

भाजपा का "मेरी माटी मेरा देश अभियान" : दिलों में उतरने को बनाया प्लान
BJP’s “Meri Mati Mera Desh Campaign”: Plan made to reach into the hearts

इसके अलावा गांव तथा नगर में प्रत्येक वार्ड में पंच प्रण प्रतिज्ञा को सामूहिक रूप से किया जाएगा। 14, 15 सितंबर में सभी ग्राम सभाओं एवं नगरीय वार्डों से ब्लाक तथा निकाय कार्यालय पहुंच जाएंगे। ब्लॉक तथा नगरीय स्तर पर सामूहिक रूप से सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रम किए जाएंगे। क्षेत्रीय उपाध्याक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, पूर्व जिला संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप दिवेदी आदि उपस्थित थे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम साहब देखिये सच्चाई, डेढ़ सौ अधूरे शौचालयों में कंडा-भूसा और ईंधन ! …

City News Uttar Pradesh

बड़ा हादसा दहला दिल : ट्रैक्टर से दबकर दो की मौत, तीन गंभीर घायल

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया ध्वजारोहण: देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित बोले: विसर्जन पर्व पर बांदा तैयार, सुरक्षा-प्रकाश और सफाई पर नज़र

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा में लाशों का ढेर ! स्वास्थ व्यवस्था फेल, कोरोना से दस और मौतें ! …

रानी दुर्गावती जन्म दिन पर हुआ विराट निर्णय : मनायेगें पांच सौवां जन्म दिन

ब्रेकिंग न्यूज़