24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में जाति-धर्म का बंधन तोड़ हर्षोल्लास से प्यार का बांधा गया बंधन
Other

बांदा में जाति-धर्म का बंधन तोड़ हर्षोल्लास से प्यार का बांधा गया बंधन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके लंबी उम्र की कामना की तो भाइयों ने भी उपहार देकर बहनों के जीवन भर रक्षा करने का संकल्प लिया। जाति व धर्म का बंधन तोड़कर कई बहनों ने मुस्लिम भाइयों की कलाई पर राखियां बांधी।

बांदा में जाति-धर्म का बंधन तोड़ हर्षोल्लास से प्यार का बांधा गया बंधन
In Banda, the bond of love was broken with joy and caste and religion.

नन्हें बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा। रक्षा बंधन का पर्व बृहस्पतिवार को घर-घर खुशियों के बीच मनाया गया। शहर व ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही नए पोशाक व परिधानों में सजे-धजे भाई-बहनों में पर्व को लेकर उत्साह नजर आया।

बांदा में जाति-धर्म का बंधन तोड़ हर्षोल्लास से प्यार का बांधा गया बंधन
In Banda, the bond of love was broken with joy and caste and religion.

सुदूर परदेस में रह रहे भाइयों को भी बहनों का प्यार गांव-घर खींच लाया तो आसपास के गांवों व कस्बों में रहने वाली बहनों ने भाइयों के घर जाकर उन्हें राखी बांधी व पर्व की खुशियां मनाईं। कुछ बहनों ने राखी व मिठाई की खरीदारी पहले से ही कर रखी थी तो कुछ ने बृहस्पतिवार को राखी व मिठाई खरीदी।

बांदा में जाति-धर्म का बंधन तोड़ हर्षोल्लास से प्यार का बांधा गया बंधन
In Banda, the bond of love was broken with joy and caste and religion.

घर-घर सुबह से ही बहनों ने भाइयों का पूजन व तिलक कर मुंह मीठा कराया तथा राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। भाइयों ने बहनों की ताउम्र रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें आकर्षक उपहार दिए। कई जगह जाति व धर्म के बंधन को दरकिनार कर कई मुस्लिम बहनों व भाई भी हिंदु के इस पर्व में शरीक हुए। घर-घर महिलाओं ने तरह-तरह के पकवान बनाए। बच्चे व बड़े सभी ने इन पकवानों का लुत्फ उठाया। बाजार में जगह-जगह राखियों की दुकानें सजीं रही, जिनमें खरीदारों की दिन भर भीड़ रही। मिठाई की दुकानें भी सड़क की पटरी तक गुलजार रहीं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का विपक्ष पर हमला : भ्रष्टाचार और कमीशन को माना गया विकास !

अन्ना जानवरों पर अंकुश का प्रयास: प्रशासन के लिये बन गया हैआफत का परकाला

City News Uttar Pradesh

Banda : जिला न्यायालय के तीन न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी निकले कोरोना संक्रमित, एक मई तक कोर्ट बंद …

कहासुनी बनी मौत का कारण: सास ने बहु को मायके जाने से किया मना, तो बहु ने कुएं में कूदकर दे दी जान, फिर पति ने खौफनाक कदम

City News Uttar Pradesh

भाजपा ने पंडित दीनदयाल को दी श्रद्धांजलि: कार्यकर्ताओं ने ली उनके आदर्शों से सीख

City News Uttar Pradesh

ई रिक्शा बन गये हैं बांदा केशरी : शहर की यातायात व्यवस्था को कर रखा है चित्त

ब्रेकिंग न्यूज़