City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डेढ़ साल पूर्व गायब लड़की मां बन पहुंची कोतवाली, पुलिस को हुई हैरानी !

 

विनोद मिश्रा

बांदा। लगभग डेढ़ साल पूर्व गायब लड़की गोद में बच्ची लेकर पहुंची तो दास्तां सुन पुलिसहरकत में आई। मामला के पहलू पर गौर करें तो गायब हुई किशोरी गोद में छह माह का बच्चा लेकर खुद कोतवाली पहुंच गई। उसने बताया कि शादी के बाद अभी तक वह पति के साथ रह रही थी। उसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी एक फरवरी वर्ष 2019 में साहब तालाब स्वराज कालोनी निवासी अपने प्रेमी चांद के साथ कहीं चली गई थी। स्वजन ने उसकी खोजबीन की थी। जिसमें उसका कुछ पता नहीं चला था। पिता ने आरोपित चंद के विरुद्ध बहला-फुसलाकर अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया था। लड़की गोद में अपना बच्चा लेकर कोतवाली पहुंची। वहां उसने पुलिस से बताया कि घर से जाने के बाद उसने शादी कर ली है। इससे वह अभी तक गुजरात में रहती रही है। चौकी इंचार्ज सिविल लाइंस नंदराम प्रजापति ने बताया कि किशोरी के 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसका जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपित युवक की तलाश की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी चुनाव 2022: चौथे चरण का मतदान आज, 624 में 91 महिला प्रत्याशी मैदान में; 2.13 करोड़ वोटर होंगे भाग्य विधाता

City News Uttar Pradesh

Banda : बच्चों में टीकाकरण, बुंदेलखंड में बांदा व झांसी फिसडडी ! …

लाल सोना पर माफियाओं का ‘तांडव’: अवैध खनन से ‘कराहती’ नदियां, प्रशासन ‘मूकदर्शक’ ?

City News Uttar Pradesh

गोदाम में फंसी खाद की रैक: किसानों और समितियों के लिए बढ़ी मुसीबत, जुर्माने की कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

बांदा: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के आगे वृद्ध ने कटकर की खुदकुशी, पुलिस कर रही शिनाख्त

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के सभी प्रवक्ता हटाए, ट्वीट कर बताया- जो लोग भी अपनी बात रखते हैं, उनकी निजी राय होगी

ब्रेकिंग न्यूज़