City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : धान खरीद में घपला, शिकायत पर जांच समिति हुई गठित…

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अतर्रा में शासन ने किसानों को उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए खरीद केंद्र खोले हैं। बिचौलियों से सांठगांठ कर केंद्र प्रभारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अतर्रा राजकीय कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में खुले एफसीआइ धान खरीद केंद्र में उजागर हुआ। बुधवार देर रात उक्त केंद्र में संगठित बिचौलियों द्वारा धान बेचने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई। बिचौलियों के हौसले इतने बुलंद रहे कि गुरुवार की सुबह जांच को पहुंचे अधिकारियों से भी अभद्रता कर डाली। एफसीआइ धान खरीद केंद्र अतर्रा में फर्जी खरीद की शिकायत को देखते हुए एफसीआइ एरिया मैनेजर सुनील कुमार ने विभागीय तीन सदस्यीय समिति गठित किया है।

धान खरीद केंद्रों में किसान अपनी खून-पसीने की गाढ़ी कमाई को बेचने के लिए दिन रात ठंड में खरीद केंद्रों में पड़ा हुआ है या फिर चक्कर लगाने को मजबूर है। बुधवार देर रात मंडी परिसर में उपज लिए पड़े किसानों ने जब एफसीआइ खरीद केंद्र में तौल होते देखी तो विभागीय उच्चाधिकारियों सहित क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अतर्रा को जानकारी दी। गुरुवार की सुबह उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एफसीआइ के एरिया मैनेजर सुनील कुमार,मंडी सचिव अतर्रा रवींद्र तिवारी,एसएमआइ समीर शुक्ला के साथ खरीद केंद्र पहुंचे। मौजूद किसानों से जानकारी कर रहे थे तभी आसपास मौजूद बिचौलियों व बड़े व्यापारियों ने दबाव बनाते हुए अभद्रता की। किसानों की उक्त खरीद केंद्र की शिकायतों व आक्रोश को देखते हुए एरिया मैनेजर ने तीन सदस्यीय विभागीय समिति गठित की। क्वालिटी प्रबंधक डीके गौतम,प्रशासन प्रबंधक आशीष जोशी व डिपो मैनेजर डीपी सिंह को उक्त केंद्र में हुई खरीद के जांच के निर्देश दिए हैं। क्रय केंद्र अतर्रा में हुई धान खरीद में किसानों के अलावा बिचौलियों की संलिप्तता मिलने पर सख्त कार्रवाही की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दो बहनों व भाई की रहस्यमयी मौत, एक बहन की हालत गंभीर

डीएम जे रीभा के निरीक्षण में सिंचाई विभाग के कार्यों की खुली पोल: हड़काये गये अभियंता

City News Uttar Pradesh

बांदा में अवैध बालू खनन के लिये कुख्यात मरौली में हुई हत्या, एक गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

राजस्व निरीक्षक घुस लेते ऐंटी करेप्सन टीम द्वारा गिरफ्तार : तहसील में मचा हड़कंप

सपा में ‘वर्चस्व’ युद्ध: जिलाध्यक्ष बनाम राष्ट्रीय सचिव, निष्कासन की ‘जंग’ से संगठन में ‘भूचाल’

City News Uttar Pradesh

यूपी : समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक अब 26 मार्च को, चुना जाएगा सपा विधायक दल का नेता, जानें किसके नाम पर मुहर लगा सकते हैं अखिलेश

ब्रेकिंग न्यूज़