27.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड के देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता निराश ! आशाओं पर हो गया तुषारापात !
उत्तर प्रदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग विक्षिप्त, अखिलेश यादव बताएं अपना विचार

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश : रामचरितमानस पर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी से खफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीधे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव को निशाने पर ले लिया। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग विक्षिप्त हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को इस मामले में बयान देना चाहिए कि यह उनका विचार हैं या उनकी पार्टी का विचार हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा देश विरोधी लोगों और समाज विरोधी लोगों के साथ खड़ी हो जाती है।


भाजपा प्रदेश चौधरी भूपेंद्र सिंह दिल्ली रोड स्थित एक होटल में एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि चाहे अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर कार सेवकों पर गोली चलवाने का मामला हो या धार्मिक मठ मंदिरों पर आतंकवादी हमले के मामले में सपा का रुख सही नहीं रहा है। आतंकवादियों के पक्ष में सपा की तत्कालीन सरकारें खड़ी हो गईं थीं और मुकदमा वापस करने के लिए पत्र भेज दिया था। देश की न्यायपालिका धन्य है कि पत्र देने के बावजूद उन आतंकवादियों के मुकदमे वापस नहीं हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग विक्षिप्त, अखिलेश यादव बताएं अपना विचार
BJP state president Bhupendra Singh said – People like Swami Prasad Maurya are deranged, Akhilesh Yadav should tell his opinion

उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को विधान विधान परिषद की पांच सीटों पर चुनाव होना हैं। इनमें तीन सीटें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और दो सीटें शिक्षक क्षेत्र की हैं। भाजपा पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित करके चुनाव लड़ रही है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहें हैं। मुरादाबाद-बरेली खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के प्रत्याशी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त हैं। उनके पक्ष में सभी कार्यकर्ताओं को वोट देने की अपील करना है। सभी भाजपा कार्यकर्ता मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराएंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महिला ने रास्ते में एम्बुलेंस में ही जन्मा बच्चा,जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

पूर्व मुख्य मंत्री निशंक नें दी सलाह : “ग्राउंडवर्क और सोशल मीडिया पर करें फोकस”

Banda : बांदा : मेला व वालीबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

City News Uttar Pradesh

बांदा में सिल्पाही बालू खदान अवैध खनन का बन गई शैतान ? प्रशासन की शह पर डकैती ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा किसानों को नि:शुल्क मिनीकिट वितरण: बताया योजना का लाभ

City News Uttar Pradesh

बुन्देलखंड से गिध्द विलुप्त, केंद्र सरकार चिंतित, विशेषज्ञ टीम का टैगिंग के लिये डेरा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़