23.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
जल योद्धा बनें भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक जीतू नें सरोवर सफाई में जड़ा चौका
उत्तर प्रदेश

जल योद्धा बनें भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक जीतू नें सरोवर सफाई में जड़ा चौका

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शंकर सरोवर नबाब टैंक में उत्तम बांदा सुन्दर बांदा की परिकल्पना के तत्वावधान मे रविवार को पुनः चौथी बार सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जीतू जल योद्धा के रूप में नई पहचान कायम कर रहें हैं। उनके नेतृत्व में बुन्देली प्रकृति पर्यटन के बैनर तले काफी संख्या में लोग एकत्रित हुये।

जल योद्धा बनें भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक जीतू नें सरोवर सफाई में जड़ा चौका
Become a water warrior, former BJP president Ashok Jeetu made a mark in cleaning the lake

साथ ही सरोवरों एवं तालाबों को सफाई के माध्यम से सुंदर एवं आकर्षक बनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रध्दा सुमन भी अर्पित किया गया। जल योद्धा के रूप में अशोक जीतू को शाल भेंट कर सम्मानित भी किया गया। सरोवर सफाई अभियान के इस चौथे चरण में पत्रकार, वकील, डाक्टर, व्यापारी गण, के अलावा राजनैतिक एवं समाज सेवियों नें सहभागिता निभाई।

जल योद्धा बनें भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक जीतू नें सरोवर सफाई में जड़ा चौका
Become a water warrior, former BJP president Ashok Jeetu made a mark in cleaning the lake

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें अपील किया कि सभी लोग आगे भी अपना योगदान दे कर जिले के तालाबों को सुन्दर बनाने की योजना को मूर्ति रुप देने के लिए आगे आयें। अपने सपनों के बांदा को आकार दें। आप देखेंगे कि जैसा सोचा था वैसा सुन्दर और उत्तम बांदा बन गया। एक कदम अपने लिए अवश्य चले और मन्जिल तक पहुंचेंगे यह विश्वास रखे ! पूर्व जिलाध्यक्ष जीतू नें कहा कि शंकर सरोवर के बाद मुख्यालय के अन्य तालाबों में भी सफाई अभियान चलाया जाऐगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भण्डाफोड़, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

Banda : कंपनी बीस लाख लेकर फरार, 750 लोग हुये ठगी का शिकार…

उसरी चट्टी कांड में कोर्ट में पेश नहीं हुए मुख्तार, बृजेश और त्रिभुवन, अब कोर्ट में 10 जनवरी को सुनवाई

खनन से ‘धन कुबेर’ बने कारोबारी: कैग की रिपोर्ट में काला खेल उजागर !

आनरकिलिंग : बांदा में प्रेमी संग गई किशोरी के लौटते ही पिता ने खौफनाक तरीके से दी मौत, सुनकर कांप जाएगी रूह ..

City News Uttar Pradesh

हाईवे पर मौत का तांडव: डंपर-एंबुलेंस में जोरदार भिड़ंत, महिला मरीज की मौत, पांच घायल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़