29.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- दुस्साहस : एस पी आवास के निकट दो गुटों में संघर्ष से हड़कंप

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर बवाल में बदल गई। पुलिस अधीक्षक आवास और सिविल लाइन चौकी की नाकतले दोनों पक्षों के दर्जनों युवकों ने जमकर बवाल मचाया। लाठी-डंडे और पथराव हुआ। हैरत की बात यह है कि इस आपराधिक तांडव में पुलिस करीब एक घंटे बाद पहुंची। सभी युवक भाग निकले। पुलिस ने मौके पर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक को कब्जे में और एक युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाली ले जाकर उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला का कहना था कि बाइक टकराने पर आपस में झगड़ा हुआ था। हंगामे के दौरान आसपास दहशत का माहौल रहा। राहगीर इधर-उधर थम गए। आसपास के दुकानदार दुकानें बंद करके चले गए। घटना एसपी आवास से चंद कदम दूर बीएसए कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर हुई।


( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा सांसद आर.के पटेल को एक साल की सजा : ट्रेन रोकी औऱ पुलिस पर किया था पथराव

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार की नई पहल: यूपी के सभी जिलाधिकारियों को हिंसा पीड़ित महिलाओं से करनी होगी बात

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र प्रताप तहसील निरीक्षण में भड़के: निलंबन की दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात : चिकत्सीय व्यवस्था पर बात

City News Uttar Pradesh

किशोरों से कुकर्म में हॉस्टल वार्डन को 20 साल की कारावास, अन्य धाराओं में भी अदालत ने जेल व जुर्माना किया

City News Uttar Pradesh

पुलिस और इनामी हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, दाहिने पैर में गोली मारकर पुलिस ने दबोचा, पिस्टल बरामद …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़