City News Uttar Pradesh
तालाब में आठ साल के मासूम का शव देख गांव में फैली सनसनी, घर से स्कूल के लिए निकला था बच्चा
उत्तर प्रदेश

तालाब में आठ साल के मासूम का शव देख गांव में फैली सनसनी, घर से स्कूल के लिए निकला था बच्चा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। घर से स्कूल के लिए निकले बच्चे का शव दूसरे दिन गांव के ही तालाब में उतराता मिला। गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद स्वजन तलाश कर रहे थे, तभी लाहा तालाब में शव पर नजर पड़ी। चेहरे और शरीर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। सीओ बबेरू व बिसंडा प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे हैं।

तालाब में आठ साल के मासूम का शव देख गांव में फैली सनसनी, घर से स्कूल के लिए निकला था बच्चा
Seeing the dead body of an eight-year-old innocent in the pond, the sensation spread in the village

बिसंडी निवासी अजय सिंह का आठ साल का बेटा शिवदर्शन गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। गुरुवार सुबह वह स्कूल के लिए निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। स्वजन ने तलाश शुरू की तो कहीं कोई सुराग नहीं लगा। अनहोनी की आशंका के बाद बिसंडा थाने में शाम को गुमशुदगी की तहरीर दी। स्वजन व ग्रामीण बच्चे की तलाश कर रहे थे।

तालाब में आठ साल के मासूम का शव देख गांव में फैली सनसनी, घर से स्कूल के लिए निकला था बच्चा
Seeing the dead body of an eight-year-old innocent in the pond, the sensation spread in the village

शुक्रवार को गांव के लाहा तालाब में शिवदर्शन के उतराते शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो सनसनी फैल गई। चीख-पुकार के बीच शव बाहर निकाला गया। चेहरे व गले में चोट के निशान देख हत्या की आशंका बलवती हो गई। प्रभारी निरीक्षक केके पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या हत्या प्रतीत हो रही है। सीओ राकेश सिंह ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे.रीभा की फटकार : आंगनबाड़ी सुपरवाईजर हो जायें होशियार

City News Uttar Pradesh

वोट के लिए जिन्ना को महापुरुष बताने वाले ओसामा को दे सकते हैं पिता का दर्जा

City News Uttar Pradesh

बांदा की चार सीटों में तीन पर भगवा : बबेरू में दौड़ी साईकिल

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में ‘चौकीदार’ करता था होलिका दहन, मल-मूत्र से खेली जाती थी होली !

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल की निकाय चुनाव हेतु चिंतन बैठक : भव्य स्वागत

City News Uttar Pradesh

असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ : तीन आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अ‌वैध बने-अधबने हथियार बरामद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़