24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग "काली डायन" को देंगे पटखनी : स्वास्थ सुरक्षा के लिये ताल ठोंको अभियान
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग “काली डायन” को देंगे पटखनी : स्वास्थ सुरक्षा के लिये ताल ठोंको अभियान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। काली डायन से निपटने के लिये जिलाधिकारी अनुराग पटेल नें स्वास्थ विभाग की समीक्षा कर रोगों से निपटने के लिये “ताल ठोंको अभियान” चलाने को कहा। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि दिनांक 26 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक चलाये जाने वाले विशेष टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत 5 वर्ष से बडे एवं लेफ्ट ड्राप आउट बच्चों का स्कूल बेस्ड काली खांसी (डिप्थिरिया) कन्टेनिंग एण्टीजन से टीकाकरण करायें।

डीएम अनुराग "काली डायन" को देंगे पटखनी : स्वास्थ सुरक्षा के लिये ताल ठोंको अभियान
DM Anurag will give a beating to the “Kali Daayan”: campaign for health protection

इसमें आंगनबाडी केन्द्रों एवं स्कूलों में टीकाकरण होगा। उन्होंने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं ब्लाक अर्बन के चिकित्सा अधिकारी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर माइक्रो प्लान के अनुसार टीकाकरण की जरूरत बताई। उन्होंने सभी 7 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों को नियमित टीकाकरण सारणी के अनुसार डीपीटी वैक्सीन की शेष खुराकों से भी आच्छादित कराने के निर्देश दिये।

डीएम अनुराग "काली डायन" को देंगे पटखनी : स्वास्थ सुरक्षा के लिये ताल ठोंको अभियान
DM Anurag will give a beating to the “Kali Daayan”: campaign for health protection

बैठक में डीएम ने जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत संस्थागत प्रशव को पीएचसी,सीएचसी महुआ एवं बिसण्डा में आशा व एएनएम के सहयोग से बढाये जाने के साथ सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का शत्-प्रतिशत भुगतान समय से कराने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण टीकाकरण अभियान को कामयाब बनाने को कहा।

डीएम अनुराग "काली डायन" को देंगे पटखनी : स्वास्थ सुरक्षा के लिये ताल ठोंको अभियान
DM Anurag will give a beating to the “Kali Daayan”: campaign for health protection

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में स्थापित किये गये हेल्थ एण्ड वेलनेश सेन्टर की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना के कार्ड बनाये जाने में देरी होने पर कड़ी नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि यदि 30 सितम्बर तक कार्य में सुधार नही तो सम्बन्धित सीएससी प्रभारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत सिंह संत समागम में मिले स्नेह से हुये अविभूत

City News Uttar Pradesh

रामशैय्या के पास बनेगा ‘बुंदेलखंड’ का पहला ‘औद्योगिक क्षेत्र’: 50 एकड़ में सजेगा ‘विकास का हब’

City News Uttar Pradesh Desk

पांच सौ करोड़ का बजट ‘गायब’! ‘सिस्टम’ में छिपा ‘बड़ा खेल’? ‘तिजोरी’ में हुआ ‘कैद’ !

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा बुंदेली किसान ‘फूलों की खेती’ से हो सकते हैं ‘धनवान’

Banda : ना बाबा न : संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे,सावधानी हटी बीमारी चढ़ी !

City News Uttar Pradesh

बाखबर होशियार : शहरी बिजली उपभोक्ता अपनी कुर्की कराने को अब जल्दी से हो जायें तैयार

ब्रेकिंग न्यूज़