22 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड एक्सप्रेस के एसी कोच में रिटायर्ड लिपिक की मौत, परिवारीजनों ने हार्ट अटैक से दम तोड़ने की जताई आशंका
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड एक्सप्रेस के एसी कोच में रिटायर्ड लिपिक की मौत, परिवारीजनों ने हार्ट अटैक से दम तोड़ने की जताई आशंका

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर करते समय रिटायर्ड लिपिक की मौत हो गई। घटना से अन्य यात्रियों में अफरा- तफरी मच गई। परिजन ने हार्ट अटैक से दम तोड़ने की आशंका जताई है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
झांसी के बरूआ सागर इंदिवर नगर निवासी 60 वर्षीय रिटायर्ड लिपिक नारायण दास बुंदेलखंड एक्सप्रेस के तृतीय श्रेणी एसी कोच बी-वन की 44 नंबर आरक्षित सीट पर सफर कर प्रयागराज पेंशन के कार्य से जा रहे थे। बांदा से दो स्टेशन पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इससे उन्होंने दूसरी बोगी पर मौजूद अपने अधिवक्ता को मामले की जानकारी दी।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस के एसी कोच में रिटायर्ड लिपिक की मौत, परिवारीजनों ने हार्ट अटैक से दम तोड़ने की जताई आशंका
Retired clerk dies in AC coach of Bundelkhand Express in Banda, family members fear of dying of heart attack

बांदा स्टेशन आने पर चिकित्सक ने उन्हें देखकर मृत घोषित कर दिया। जीआरपी उन्हें जिला अस्पताल ले गई। जीआरपी एसआइ जयकरन ने उनके स्वजन को मामले की जानकारी दी। दिवंगत के समधी रामप्रकाश व अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि वह पिछले वर्ष ब्लाक के लिपिक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी पेंशन मिलने में दिक्कत थी। जिसके चलते वह इलाहाबाद हाईकोर्ट जा रहे थे। नौ वर्ष पहले उनके हार्ट की सर्जरी हुई थी। इससे हार्ट अटैक पड़ने की संभावना लग रही है। उनके एक बेटा व दो बेटियां हैं।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गजब : घर में हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस नें छापा मार की गिरफ्तारी

दुर्गा पंडालों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाया जाये अधिक पुलिस बलः एसपी अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

डीएम साहिबा रहें होशियार : स्वास्थ विभाग में “सूत न कपास, जुलाहों में लठ्ठम-लठ्ठ”

बलिया में कोरोना से 184 मौते,267 मिले नये संक्रमित …

बांदा : केन नहर में नहाते समय छोटे भाई को डूबता देख बचाने के लिए कूदा बड़ा भाई तेज बहाव में बहा …

कोरोना वैक्सीन लगवाने पर बिगड़ी हालत, वृद्ध की मौत …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़