City News Uttar Pradesh
घोर लापरवाही : पुल के ऊपर पानी में फंसी बस, जान खतरे में डालकर उतरकर पार करने में छह यात्री बहे, एक महिला की मौत
उत्तर प्रदेश

घोर लापरवाही : पुल के ऊपर नदी के तेज बहाव में फंसी बस, जान खतरे में डालकर पार करने में छह यात्री बहे, एक महिला की मौत

चित्रकूट। चालक की घोर लापरवाही से निजी बस में सवार 15 लोगों की जान खतरे में पड़ गई और एक महिला की मौत हो गई। मानिकपुर में बरदहा नदी का पानी रपटे ( बिना रेलिंग का संकरा पुल ) के ऊपर से बह रहा है, लेकिन चालक बस पार करने का प्रयास कर रहा था। बीच में जाकर बस बंद हो गई। उसने ब्रेक फेल होने की बात कहकर यात्रियों से उतरने के लिए कहा। यात्री उतरकर नदी पार करने लगे। इस दौरान छह यात्री बह गए। स्थानीय लोगों ने सभी को बचाकर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया।

घोर लापरवाही : पुल के ऊपर पानी में फंसी बस, जान खतरे में डालकर उतरकर पार करने में छह यात्री बहे, एक महिला की मौत
Gross Negligence: Bus stuck in water over bridge, putting life in danger and crossing six passengers drowned, one woman died

शुक्रवार रात हुई जबरदस्त वर्षा से बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे नदी का पानी मानिकपुर में ऊंचाडीह-डभौरा मार्ग पर चमरौंहा रपटे के ऊपर से बह रहा है। शनिवार दोपहर बाद मध्य प्रदेश के रींवा जिले के डभौरा से सवारी लेकर मानिकपुर आ रहा चालक बस को रपटा पार कराने का प्रयास करने लगा। बहाव तेज होने की वजह से बस अनियंत्रित होने लगी, लेकिन चालक नहीं माना। कुछ दूर आगे चलकर बस बंद हो गई। इसके बाद चालक ने ब्रेक फेल होने की बात कहकर यात्रियों से उतरने के लिए कहा। इतना सुनते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई।


यात्री पानी में उतरने लगे। इसमें से छह यात्री बहने लगे। किसी तरह लोगों ने सभी को बचाया और सीएचसी मानिकपुर ले गए। यहां इलाज के दौरान रीवा जनपद के जवा थाना क्षेत्र के गडुआई मजरा मदारी निवासी 52 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी लच्छू कोल की मौत हो गई। एएसपी शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसको बाढ़ की स्थिति में रपटा पार नहीं करना चाहिए था।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद नें कहा आराम-हाराम : रात-दिन होगा काम …

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव : बसपा ने पहले चरण के लिए 12 और नाम किये घोषित, सात सीटों पर बदल दिए उम्मीदवार

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने परिवादी को 6 लाख 89 हजार का सौंपा चेक ! …

City News Uttar Pradesh

नदी में युवक की डूबनें से मौत: खदान में पोकलैंड मशीनों को ग्रामीणों नें लगा दी आग !

दादा-दादी के साथ छत पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, दो की मौत, एक भाई की हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

अंधेरे में ‘तड़पता गांव’ और ‘कुंभकर्णी नींद’ में बिजली विभाग: ‘करंटहीन’ व्यवस्था हुई बेनकाब !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़