28.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
मोबाइल रिचार्ज न कराने पर पति से विवाद: फिर कर ली खुदकुशी
उत्तर प्रदेश

दर्दभरी घटना : बांदा में सहेली की मौत का गम बर्दाशत नहीं कर सकी युवती, दुनिया से कहा अलविदा, दोनों की दोस्ती गांव में थी मशहूर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दिलों को झकज़ोर देने वाली घटना सामने आयी है। दो दिन पहले सहेली के फंदे से लटक जान देने से दुखी किशोरी ने भी मौत चुन ली। घर से करीब एक किमी. दूर पेड़ से फंदे पर लटका शव मिला। जिस तरह सहेली ने आत्मघाती कदम उठाया था, उसी तर्ज पर किशोरी ने भी जान दे दी। दोनों की दोस्ती गांव में मशहूर थी। दो साल पहले पढ़ाई छोड़ने के बावजूद किशोरी चार-पांच किमी. दूर प्रतिदिन सहेली को स्कूल छोड़ने जाती थी। पुलिस ने कागजी कार्रवाई की।


बिसंडा के इटवां गांव निवासी कृष्ण कुमार की बेटी 17 वर्षीय अंकला रविवार दोपहर करीब ढाई बजे परिजनों से बिना कुछ बताए चुपचाप चली गई। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर स्वजन को चिंता हुई तो तलाश शुरू की। करीब एक किमी. दूर खेत की मेड़ पर लगे पेड़ से अंगौछा के फंदे पर लटका शव मिला।

दर्दभरी घटना : बांदा में सहेली की मौत का गम बर्दाशत नहीं कर सकीय युवती, दुनिया से कहा अलविदा, दोनों की दोस्ती गांव में थी मशहूर
Painful incident: The girl could not bear the grief of her friend’s death in Banda, said goodbye to the world, the friendship of both was famous in the village

– मनगिरिया की मौत भी बनी रहस्य

ग्रामीणों ने बताया कि अंकला की गांव की मनगिरिया पुत्री सुदामा की बेटी से गहरी दोस्ती थी। दो दिन पहले मनगिरिया स्कूल से लौटी और खेत की ओर चली गई। वहां शीशम के पड़े से फंदे पर लटक जान दे दी थी। अंकला और मनगिरिया की दोस्ती का आलम यह था कि दोनों हमेशा साथ रहती थीं।
मनगिरिया नौंवी की छात्रा थी, जबकि अंकला की पढ़ाई दो साल पहले बंद हो गई थी। मनगिरिया और अंकला दोनों ने आखिर किस वजह से आत्मघाती कदम उठाया, यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। अंकला के चाचा रमेश द्विवेदी ने बताया कि मनगिरिया की मौत के बाद अंकला उदास रहने लगी। वह बेहद तनाव में थी। शायद इसी सहेली की मौत से दुखी होकर जान दे दी। पुलिस ने कागजी कार्रवाई की है।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : दो सदस्यों समेत 10 बाइकें हुई बरामद

बांदा के किसानों के लिये खुशखबरी,राष्ट्रीय गोकुल मिशन में जिला चयनित।

City News Uttar Pradesh

News : कोरोना वैक्सीन के नाम पर हो रही है साइबर ठगी, पुलिस ने किया अलर्ट…

City News Uttar Pradesh

बालू ‘अवैध खनन’ में बांदा एवं हमीरपुर ‘सिरमौर्य’: एनजीटी नें सरकार एवं डीएम से मांगा ‘जवाब’ !

City News Uttar Pradesh

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम: “नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की”, जयघोष से गूंजा बांदा शहर, बच्चों में दिखा खास उत्साह, बनें श्रीकृष्ण -राधा

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें दिया सुझाव : मानसिक रोग सें बचाव के लिये जरूरी है इलाज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़