27.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
टैक्स चोरी में बांदा के प्रतिष्ठित गारमेंट्स की दुकान व गोदाम में छापा, अधिकारियों ने कब्जे में लिए कई अभिलेख व लैपटाप
उत्तर प्रदेश

टैक्स चोरी में बांदा के प्रतिष्ठित गारमेंट्स की दुकान व गोदाम में छापा, अधिकारियों ने कब्जे में लिए कई अभिलेख व लैपटाप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जीएसटी चोरी को लेकर शहर के एक प्रतिष्ठित गारमेंट्स की दुकान और गोदाम में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) विभाग ने जांच की। इस दौरान कारोबारी से अधिकारियों ने कई अभिलेख और लैपटाप आदि अपने कब्जे में ले लिया। करीब तीन घंटे तक कार्रवाई चली। कारोबारी की एक और कपड़े की दुकान में जांच को टीम पहुंची, लेकिन दुकानदार पहले से भनक लगने पर शटर गिराकर भाग खड़े हुए। बताया गया कि कारोबारी के यहां टैक्सी चोरी मिली है। अधिकारी आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

टैक्स चोरी में बांदा के प्रतिष्ठित गारमेंट्स की दुकान व गोदाम में छापा, अधिकारियों ने कब्जे में लिए कई अभिलेख व लैपटाप
Raid in Banda’s reputed garments shop and warehouse in tax evasion, officials took possession of many records and laptops

शहरमें संचालित एक गारमेंट्स की दुकान में डिप्टी कमिश्नर रश्मि अवस्थी और ज्वाइंट कमिश्नर राजेश गुप्ता सहित चार सदस्यीय टीम दोपहर एक बजे करीब पहुंची। इस दौरान दुकान को घेर लिया। कर्मचारियों और कारोबारियों के मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिए। दुकान में बिल बुक सहित अन्य अभिलेखों की सघन जांच की। करीब तीन घंटे तक अधिकारियों व टीम के सदस्यों ने बिल बाउचर और डिमांड लेटर सहित अन्य अभिलेखों का मिलान कराया। लैपटाप को भी अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान टीम कुछ ही दूरी पर स्थित व्यापारी की दूसरी गारमेंट्स की दुकान में भी जांच को पहुंची। जांच की भनक लगने पर दुकानदार व कर्मचारी शटर का ताला लगाकर भाग खड़े हुए।

टैक्स चोरी में बांदा के प्रतिष्ठित गारमेंट्स की दुकान व गोदाम में छापा, अधिकारियों ने कब्जे में लिए कई अभिलेख व लैपटाप
Raid in Banda’s reputed garments shop and warehouse in tax evasion, officials took possession of many records and laptops

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिली है कि व्यापारी राज्य जीएसटी की चोरी लंबे अरसे से कर रहे हैं। इसी सिलसिले में दुकान व गोदाम की जांच की गई है। कितने की चोरी पकड़ी गई, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। फिलहाल अधिकारियों ने बताया कि करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा की जीएसटी चोरी मिलने का अनुमान है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माफिया मुख्तार अंसारी के बैरक में लगेगी टीवी, विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट ने बांदा जेल अधीक्षक को दिया आदेश …

डीएम आनंद का अभियान : कूपोसितों को मिलेगा भोजन का”आनंद”

City News Uttar Pradesh

छात्रों ने सांप के आगे बीन बजाकर की सीट बढ़ाने की मांग, लगातार जारी है छात्र नेताओं का अनशन

City News Uttar Pradesh

होलिकोत्सव पर आप सभी को हार्दिक बधाई: त्यागे दुश्मनी और बुराई

कलयुगी बेटे ने मां की ईंट से सिर कूंचकर की हत्या, बड़े भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

बांदा में गोवर्धन पूजा पर सीएम योगी से गौवंशों के संरक्षण की धरातलीय कामना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़