- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड के लोगों को हरियाली के बहार में सफर करने का लुफ्त मिलेगा। पेड़ पौधे के नजारे सुखद यात्रा का एहसास करायेगें।

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चित्रकूट से दिल्ली सात घंटे का सफर हरे-भरे पेड़ों की छाया में होगा। 296 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे को ‘ग्रीन बेल्ट’ बनाया जा रहा है। पूरे एक्सप्रेसवे पर 13 लाख 79 हजार पेड़-पौधे लगाने की तैयारी है। यानी हर किलोमीटर पर औसतन 4658 पौधे लगेंगे।

विधायक दिवेदी नें बताया कि एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा होने वाला है। जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उरई में इसके उद्घाटन की तैयारियां की जा रही हैं। केंद्र सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के जरिए बुंदेलखंड में हरियाली भी बढ़ाने की मंशा है। एक्सप्रेसवे को छह पैकेज में बनाया गया है।

एक्सप्रेसवे के राइट ऑफ वे में हर किलोमीटर पर 1998 पौधे लगाए जाएंगे। इनमें पीपल, बरगद, अशोक आदि के पौधे होंगे। एक्सप्रेसवे के बीच में प्रति किलोमीटर 666 फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। इनकी ऊंचाई 4 से 5 फीट होगी। इन पौधों से वाहनों की तेज रोशनी दूसरी लेन वाले वाहन पर नहीं पड़ेगी। अक्सर वाहनों की चकाचौंध लाइट से ही दुर्घटनाएं होती हैं। यूपीडा द्वारा आरओडब्ल्यू में पौधरोपण के लिए फैंसिंग कराई जा चुकी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
