24.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
धारदार हथियार से बाइक सवार पर हमला, सोने की चेन व नकदी छीन हमलावर हुए फरार
उत्तर प्रदेश

धारदार हथियार से बाइक सवार पर हमला, सोने की चेन व नकदी छीन हमलावर हुए फरार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर से गांव जा रहे बाइक सवार को चार लोगों ने फरसा व लाठियों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी सोने की चेन व नकदी छीन ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जमालपुर गांव निवासी नत्थू रैदास शुक्रवार रात शहर से बाइक पर अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही मवई बुर्जुग गांव के तालाब के पास पहुंचा। पहले से घात लगाकर बैठे चार लोगों ने चलती बाइक पर धारदार हथियार व लाठियों से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन में गिर गया। घायल ने बताया कि वह तिंदवारी में मोबाइल की दुकान खोलना चाहता है। जिसके लिए वह पैसा जमा करने शहर आया था। पैसा न जमा होने पर वह वापस बाइक से गांव लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में घटना हुई है।

धारदार हथियार से बाइक सवार पर हमला, सोने की चेन व नकदी छीन हमलावर हुए फरार
Attack on bike rider with sharp weapon, snatching gold chain and cash, the attackers escaped

मवई गांव के एक व्यक्ति समेत चार लोगों ने उसके जेब में पड़े 50 हजार रुपये व करीब 40 हजार कीमत की सोने की चेन छीन ली है। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए हैं। बाद में उसे राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है। जहां पुलिस ने उससे घटना की जानकारी ली है। वह दिल्ली में अभी तक प्राइवेट कंपनी में बिजली का काम करता था। वहां से 24 अप्रैल को वह वापस घर आया है। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मामला मारपीट का लग रहा है। जांच कर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति की मशक्कत क्या होगी कामयाब : क्योंकि बेसिक शिक्षा के हैं बुरे हाल ?

City News Uttar Pradesh

रामभक्तों नें निकाली शोभा यात्रा : सदर विधायक प्रकाश नें दी भव्यता

मुख्तार अंसारी : मेडिकल कॉलेज में इलाज हेतु चार डॉक्टरों की टीम गठित …

अछरोड़ बालू खदान : पूर्व सांसद भैंरो मिश्रा के नाम का सहारा ले कर हो रहा अवैध खनन

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश दिवेदी नें बताया एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बनेंगे सोलर पार्क: होगा गुलजार

City News Uttar Pradesh

Banda : अभिताभ बच्चन का कोरोना उबाऊ संदेश मंडल की 90 बसों में लगे गूंजने…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़