28.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- बुन्देलखंड में 157 क्रशर सील,तेरह करोड़ का जुर्माना

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा।बुंदेलखंड में क्रशर उद्दोग कभी भी नियमों के दायरे में नहीं रहा। गाइड लाइनों के उलंघनके चलते हमेशा से काले सोना के रूप में माशहूर इस कारोबार पर पुलिस प्रशासन के अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भी निगाहें टिकी रहती हैं। क्रशरों में धूल डस्ट से प्रदूषण नियंत्रण नियमों की अनदेखी होती हैं। नियंत्रण बोर्ड को अपनी साख बचाने के लिए अक्सर कार्रवाई करनी पड़ती है।

चालू वित्तीय वर्ष में चित्रकूटधाम मंडल में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 157 क्रशर सील किए हैं। साथ ही लगभग 13 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया है। इनमें महोबा के 81 क्रशर भी शामिल हैं। यहां के क्रशर कारोबारियों पर करीबन पांच करोड़ जुर्माना लगाया गया है।

क्रशर कारोबारियों की अपनी दिक्कतें और मजबूरियां हैं। नियम-कानूनों पर पूरा अमल करने से कारोबार असम्भव सा हो जाएगा। पहाड़ तोड़ने के लिए किए जाने वाले धमाकों में कई गैर कानूनी काम करने पड़ते हैं। ओवरलोडिंग भी होती है। इन्हीं सब बातों का फायदा पुलिस एंव प्रशासन उठाती है।और उनकी पौ बारह यानी लाटरी खुल जाती है।

उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलग निगाहें गड़ाए रहता है। सेटिंग के बाद भी कार्रवाई करनी ही पड़ती है। चालू साल में चित्रकूटधाम मंडल के 157 क्रशर पर कार्रवाई करते हुए सील कर दिया गया है। ये करीब दो माह से सील हैं। इनके अलावा 71 क्रशरों को नोटिस भी जारी किया गया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सिंचाई विभाग के जेई ने की खुदकुशी: पिता ने बताई आत्महत्या की वजह

पत्रकारिता जगत के चमकते सितारे “अरुण खरे” पंचतत्व में विलीन, आज शोक सभा

City News Uttar Pradesh

केन नदी फिर लपकी खतरे के निशान की ओर : डीएम नगेन्द्र नें किया रेड एलर्ट

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: अमित शाह राजनीति के असली चाणक्य, अनुशासन और परिश्रम की प्रतिमूर्ति

City News Uttar Pradesh

Banda- गांवों की नई सरकार चुनने में 75हजार से ज्यादा होगें नये वोटर….

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की चौपाल बनी लोकतंत्र का प्रतीक: गांव-गांव गूंज रही जनसेवा की आवाज़

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़