23.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
पत्नी को लोहे की पटरी से इतनी बेरहमी से पीटा की तड़पकर चली गई जान, फरार पति को तलाश रही पुलिस
उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर : दो साल के मासूम का गला दबाकर फंदे पर झूली मां, दोनो की हुई मौत, पुलिस हर बिंदु पर कर रही जांच

 

महोबा। चरखारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबुआ में दो साल के मासूम की गला दबा कर हत्या करने के बाद मां ने साड़ी से फंदा लगा कर जान दे दी। पति जब घर लौटा तो घटना की जानकारी हो सकी। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर फंदे से महिला का शव नीचे उतारा गया। बच्चे का शव चारपाई पर पड़ा था।
मूलरूप से कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबुआ निवासी 27 वर्षीय रविंद्र यादव चरखारी कस्बा के छोटा रमना मोहल्ला में किराए का कमरा लेकर रहता था। तीन साल पहले उसकी शादी सरीला में 25 वर्षीय सपना के साथ हुई थी। पति-पत्नी अपने दो साल के बेटे बाबू के साथ चरखारी में ही रह रहे थे। रविंद्र ने एक साल पहले कार खरीदी थी, जो कि किराए पर चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। माता-पिता गांव में ही रह कर खेती किसानी देखते थे। रविंद्र और उसकी पत्नी मंगलवार को ही गांव गए थे।

दो साल के मासूम का गला दबाकर फंदे पर झूली मां, दोनो की हुई मौत, पुलिस हर बिंदु पर कर रही है जांच
In Mahoba, a two-year-old innocent mother was hanged on the noose by strangulation, both died, the police is investigating at every point

बुधवार को रविंद्र कार बुकिंग में लेकर बाहर गया था। माता-पिता भी खेत पर थे। इधर घर में पत्नी अपने दो साल के बच्चे के साथ थी। दोपहर बाद रविंद्र जब घर लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो पत्नी का शव फंदे से लटका हुआ था। उसने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी और पुलिस को फोन कर सूचना दी।
कोतवाली प्रभारी उमापति मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर देखा तो मासूम का शव चारपाई पर पड़ा था। महिला को फंदे से नीचे उतारा गया, उसकी भी मौत हो चुकी थी। घटना स्थल पर सीओ तेजबहादुर सिंह, तहसीलदार, एसडीएम मौजूद हैं। सीओ ने कहाकि कि प्रथम दृष्टया महिला ने पहले बच्चे का गला दबा कर मारा फिर स्वयं साड़ी का फंदा लगा कर जान दे दी, फिलहाल हर बिंदु पर जांच की जा रही है। घटना की तहरीर पति ने दी है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चाट की दुकानें : संक्रमण को दे रहीं बढ़ावा, पुलिस खामोश …

आंगनबाड़ी में लापरवाही का तमाचा: चेहरा प्रमाणीकरण में फिसड्डी, सेवा समाप्ति की चेतावनी

Banda : गजब समस्या: पंद्रह दिनों से पेयजल संकट, टंकी बनी शो पीस…

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी: किया पुरुस्कार वितरण

City News Uttar Pradesh

दलहनी फसलों में होगा जीनोम तकनीक का इस्तेमाल: बढ़ेगा उत्पादन

विधायक प्रकाश का ऐतिहासिक शंखनाद: अहिल्याबाई के ‘आदर्शों’ का किया बखान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़