24.6 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
बैंक के बाहर से पैसा व मोबाइल लूटने वाले दो लुटरे गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद
उत्तर प्रदेश

बैंक के बाहर से पैसा व मोबाइल लूटने वाले दो लुटरे गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिंदवारी थाना पुलिस ने आपरेशन क्लीन के बेन्दा में हुई लूट की घटना का चार दिन भीतर किया खुलासा करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा आर्यावर्त बैंक शाखा बेन्दा से पैसा निकलकर लौट रहे व्यक्ति से लूट करते हुए अभियुक्तों ने व्यक्ति से 25000 रुपये और एक एंड्रायड फोन लूट लिया था। पुलिस ने लूटे गये रुपये, मोबाइल फोन के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार किया है । वहीं पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद की है। पुलिस ने अनुसार अभियुक्त शातिर किश्म के लुटेरे हैं। जो बैंक से पैसा निकालकर बाहर निकलने वाले व्यक्तियों को अपना शिकार बनाते थे।

बैंक के बाहर से पैसा व मोबाइल लूटने वाले दो लुटरे गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद
Two robbers who robbed money and mobile from outside the bank arrested, illegal firearms and cartridges also recovered

– घटना के चार दिन के भीतर ही पुलिस को मिली सफलता

जानकारी के अनुसार एसपी अभिनंदन के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अभ्यस्त अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे आपरेशन क्लीन के क्रम में अपर पुलिस लक्ष्मी निवास मिश्र व क्षेत्राधिकारी सदर आनन्द कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा 11 अप्रैल को ग्राम में बेन्दा में हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया ।

बैंक के बाहर से पैसा व मोबाइल लूटने वाले दो लुटरे गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद
Two robbers who robbed money and mobile from outside the bank arrested, illegal firearms and cartridges also recovered

गौरतलब हो कि थाना तिन्दवारी क्षेत्र के ग्राम में बेन्दा में आर्यावर्त बैंक शाखा बेन्दा से पैसा निकाल कर घर लौट रहे विजय नारायण पुत्र सत्य नारायण निवासी खगइया थाना तिंदवारी जनपद बांदा से अज्ञात लुटेरों द्वारा 25000 रुपये और एक एंड्रायड फोन लूट लिया गया था ।

बैंक के बाहर से पैसा व मोबाइल लूटने वाले दो लुटरे गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद
Two robbers who robbed money and mobile from outside the bank arrested, illegal firearms and cartridges also recovered

इस संबंध में थाना तिन्दवारी पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी । विवेचना के क्रम सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से अभियुक्तों की पहचान करते हुए शुक्रवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्तों के कब्जे लूटे गये समान के साथ अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तों में सरवन उर्फ सुधीर पुत्र प्यारे लाल निवासी दुर्गा बिहार थाना नौबस्ता जनपद कानपुर व वीरेन्द्र श्रीवास्तव पुत्र सुरेन्द्र श्रीवास्तव निवासी न्यू आजाद नगर थाना विधनू जनपद कानपुर का है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश को ‘बदनाम’ करने की साजिश: आईटी एक्ट में फंसेंगे अफवाहबाज !

City News Uttar Pradesh

अंतरराज्यीय गांजा गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार: अवैध गांजे की भारी खेप बरामद

बांदा में परिजनों को लाठियों से पीटने के बाद युवक नें ट्रेन से कटकर दी जान

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें डाक्टरों का बजा दिया ढोल : स्वास्थ सेवाओं की समीक्षा में खुली पोल

झांसी-मिर्जापुर मार्ग : पाइप लाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी हो रहा है बर्बाद, जल संस्थान नहीं दे रहा है ध्यान

ओपी राजभर का ऐलान : लोकसभा चुनाव 2024 भी सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे, यूपी को चार भागों में बांट कर संगठन को बनाएंगे मजबूत

ब्रेकिंग न्यूज़