28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
तिंदवारी विधान सभा में दिलचस्प संघर्ष : किसकी होगी "जय" ?
उत्तर प्रदेश

तिंदवारी विधान सभा में दिलचस्प संघर्ष : किसकी होगी “जय” ?

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिंदवारी विधान सभा में इन दिनों भाजपा, सपा, कांगेस का चुनाव प्रचार डोर टू डोर हैं, पर बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह बछेऊरा का अजब-गजब का चुनावी शंखनाद गूंज रहा हैं ! विशेष कर भाजपा एवं सपा चुनावी महारथी क्रमशः रामकेश निषाद, बृजेश प्रजापति इस “शंखनाद” से चौकन्ने से हो गये है।

तिंदवारी विधान सभा में दिलचस्प संघर्ष : किसकी होगी "जय" ?
Interesting conflict in Tindwari Legislative Assembly: Who will be “Jai” ?

भाजपा, सपा और कांग्रेस खेमे में हताशा का खौफ सा मंडराने लगा है ? जयराम की “जय” होने की आशंका नें इन पार्टियों को कड़ी मेहनत के लिए मजबूर सा कर दिया हैं। क्योकि क्षेत्र के माहौल में बसपा के जयराम चुनाव मैदान में भाजपा एवं सपा प्रत्याशी से ज्यादा तेज रेस बनाये बताये जाते हैं ?

तिंदवारी विधान सभा में दिलचस्प संघर्ष : किसकी होगी "जय" ?
Interesting conflict in Tindwari Legislative Assembly: Who will be “Jai” ?

राजनीतिक समीक्षक कयास लगाते हैं कि बसपा के जयराम सिंह का कारवां तिंदवारी विधानसभा में भाजपा एवं सपा की तुलना में भ्रमण को सर्वाधिक चोखा रंग अभी ही दें चुका हैं, जबकि भाजपा एवं सपा नें अभी हाल में ही प्रत्याशी घोषित किये हैं इसके चलते यह दल प्रचार की प्रारंभिक रेखा में हैं। यही विलंब विपक्षियों का चुनावी रंग में “भंग” माना जा रहा हैं ? जनता का उत्साह जयराम सिंह के लिए “पालनहार” और “खेवनहार” के रूप में है ?

तिंदवारी विधान सभा में दिलचस्प संघर्ष : किसकी होगी "जय" ?
Interesting conflict in Tindwari Legislative Assembly: Who will be “Jai” ?

जयराम का मुकाबला एक तरफा न हो जाये इसके लिये भाजपा और सपा उम्मीदवारों को जनसंपर्क में मैराथन प्रयास की जरूरत मानी जा रही हैं। क्षेत्र में बसपा का यह नारा भी गूंज रहा हैं “ब्रह्मण शंख” बजायेगा, हाथी बढ़ता जायेगा” ! वैसे कुल मिलाकर इस सीट पर भाजपा, बसपा, सपा में दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला के आसार से इंकार नहीं किया जा सकता !

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : सीएम योगी ने कसा तंज- बोले, यूपी में माफियाओं की छाती पर चल रहे बुल्डोजर तो शरण देने वालों के पेट में हो रहा दर्द

City News Uttar Pradesh

इंसानियत शर्मसार : परिजनों को नहीं मिली एंबुलेंस, बाइक पर ले गए बच्ची का शव …

जल शक्ति राज्यमंत्री बाइक से पहुंच सुनीं पेयजल समस्या, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

यूपी में 75 घंटे का चलेगा स्वच्छता अभियान: खत्म होंगे कूड़े के ढेर, बनेंगे सेल्फी पॉइंट, एक दिसंबर से होगी शुरुआत

City News Uttar Pradesh

पत्नी नाराज होकर मायके गई: पति फंदा लगाकर की खुदकुशी

विधायक प्रकाश का प्रयास: सिंचाई सुविधा का हो विस्तार, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव हुई बात

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़