- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश का प्रयास रंग लाया। शहर में जनता की सड़कों की कामना को मिल गया आशिर्वाद और जनता करने लगी “वाह-वाह”।

आपको बतादें कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बुन्देलखण्ड विकास निधि के अन्तर्गत 80 नई सडके स्वीकृत की गई है। जिसमें से 34 सडके सदर विधानसभा अन्तर्गत है। इन सभी रोडो की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी शासन नें दे दी हैं। स्वीकृत रोडों मे अत्यधिक मांग पर रही गंगानगर एवं आवन्ति नगर रोड भी है। इन सभी मार्गो की कुल लागत लगभग 4000 लाख है।

इसके ही त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत बांदा शहर के विभिन्न मोहल्लो झील का पुरवा, गायत्री नगर, कर्बला रोड, विवेकानन्द पुरम, मुक्तिधाम क्योटरा, बिजली खेडा, सैन्ट मैरिज स्कूल के पास एवं देवशुध मांगलिक नगर पल्हरी मे 9 मार्ग तथा विसण्डा नगर के 3 मार्ग स्वीकृत हुये है। लागत लगभग 295 लाख है। लगभग 149 लाख की धनराशि शासन नें अवमुक्त कर दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा उपरोक्त 34 मार्गो के अतिरिक्त बांदा नगर के 4 मार्ग और भी स्वीकृत किये गये है। जिसके अन्तर्गत शहर के क्योटरा तिराहे से हरदौली घाट तक चैडीकरण लागत 66.96 लाख रु0, कालू कुआं चैराहे से पुलिस लाइन तिराहे तक चैडीकरण कार्य लागत 327.73 लाख, गायत्री नगर चैराहे से लोहिया पुल होते हुये बाबूलाल चैराहे तक का सदृढीकरण का कार्य लागत 155.01 लाख एवं इन्दिरा नगर मार्ग पाॅवर हाउस के सामने लागत 20.58 लाख मार्गो की शासन द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति देते हुये इन मार्गो के सापेक्ष 75 लाख की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है।

यहाॅ यह भी बता दें कि उपरोक्त स्वीकृत मार्ग अब तक शासन द्वारा स्वीकृत किसी एक वित्तीय वर्ष मे सर्वाधिक है। ग्रामीण मार्गो के निर्माण से जहाॅ गांव से गांव की कनेक्टविटी को बढावा मिलेगा वहीं नगर मे स्वीकृत मार्गो से नगर को एक नया रुप मिलेगा तथा बांदा नगर पालिका के अन्तर्गत शामिल हुये नये मोहल्लो मे भी शहरी विकास की धारा बहेगी। इन मार्गो की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों मे अपने विधायक प्रकाश दिवेदी के इन कार्यों से भारी उत्साह है।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
