27.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

दर्दनाक हादसा : पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत, कंटीले तारों में उलझा मिला शव …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मामा को छोड़कर लौट रहे एक व्यक्ति की बाइक गड्ढे में अनियंत्रित होकर रोड किनारे बबूल के पेड़ से भिड़ गई। लोहे के कंटीले तारों में उलझने से उसकी साफी गले में कसी मिली। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के पास शनिवार देर रात की है। पुलिस के अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ड्राइविंग लाइसेंस से पुलिस ने मृतक की पहचान कराई है। उसकी मौत को लेकर स्वजन बेहाल हो गए।

दर्दनाक हादसा : पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत, कंटीले तारों में उलझा मिला शव

मटौंध कस्बे के खैराडा गांव निवासी 50 वर्षीय मलखान मामा रणवीर सिंह को उनके गांव जौरही गया था। वहां से बाइक पर घर लौटते समय सामने अचानक गड्ढा आ गया। इससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे बबूल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों को उसकी क्षतिग्रस्त बाइक नजदीक पड़ी मिली। इससे उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली के एसआइ सैफ अहमद ने जिला अस्पताल में बाइक सवार की तलाशी कराई तो उसकी जेब में ड्राइविंग लाइसेंस, पर्स व आधार कार्ड बरामद हुआ। जिसके आधर पर पुलिस ने उसके स्वजन को मामले की जानकारी दी। छोटे भाई सुधीर ने बताया कि उसका मोबाइल नहीं मिला है। फोन करने पर पहले घंटी बज रही थी। अब वह स्विच आफ बता रहा है। घटना को लेकर पत्नी पदमा समेत अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोतवाली निरीक्षक राजीव यादव ने बताया कि शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की कार्रवाई की गई है। बाइक सवार की मौत के बाद स्वजन ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर किसी डाक्टर की कार चलाता था। एक माह पहले माता-पिता की गया करने के लिए वह दिल्ली से घर आया था। शुक्रवार को वह पत्नी के साथ चारों धाम की यात्रा से वापस लौटा था। उसके एक बेटा व एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि बेटा रिंकू भी दिल्ली में रहकर कार चलाता है। उसे पिता की मौत होने की सूचना वहां दी गई है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद की चेतावनी : शौचालय पूरा न होनें पर शीघ्र कार्यवाई ! …

City News Uttar Pradesh

समाधान दिवस में सामने आई लापरवाही : लेखपालों के विरुद्ध डीएम नें की कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग आत्म निर्भर भारत की पहचान

City News Uttar Pradesh

आंगनबाड़ी घोटाला: ताले में बंद केंद्र, बाजार में बिक रहा पोषण! बच्चों का हक डकार रहे जिम्मेदार !

City News Uttar Pradesh Desk

जन मानस में छा गये डीएम अनुराग : तालाबों में साफ की स्वंय जलकुंभी

क्रूरता पूर्वक पशु तस्करी : 72 पशुओं को पुलिस ने किया बरामद, सात अभियुक्त गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़