28 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में खाकी वर्दी धारियों ने की अभद्रता, पीड़ितों का आरोप घर में घुसकर मां-बेटी को गाली-गलौज और दी धमकी
उत्तर प्रदेश

बांदा में खाकी वर्दी धारियों ने की अभद्रता, पीड़ितों का आरोप घर में घुसकर मां-बेटी को गाली-गलौज और दी धमकी ..

 

– गिरवां में एसआई ने घर में घुसकर कर डाली तोड़फोड़
– पीड़ितों ने आईजी और जिलाधिकारी से शिकायत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सिपाहियों के साथ घर पहुंचे उप निरीक्षक जबरन घर के अंदर घुस गया और वहां पर मौजूद मां-बेटी के साथ जमकर अभद्रता की। जेल भेजने की भी धमकी दी। जबकि एक अन्य मामले में घर में घुसे उप निरीक्षक ने घर के बर्तन और अन्य सामान तहस-नहस कर दिया। पीड़ितों ने आईजी और जिलाधिकारी से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


गिरवां थाना क्षेत्र के बांसी गांव के मजरा कछार पुरवा निवासी लालबाई पत्नी भाऊराम राजपूत ने आईजी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 14 सितंबर को पड़ोसी श्रीराम के यहां बरहौं संस्कार का निमंत्रण था। उसका भतीजा अजय पुत्र विजय निमंत्रण से वापस घर लौट रहा था। तभी गांव के ही दो लोगों ने उसे मारा पीटा। सूचना पाकर उप निरीक्षक अपने चार सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। अजय को पकड़कर ले आए। उसे भी मारपीट कर थाने ले आए।

बांदा में खाकी वर्दी धारियों ने की अभद्रता, पीड़ितों का आरोप घर में घुसकर मां-बेटी को गाली-गलौज और दी धमकी

आरोप लगाया कि रात को उप निरीक्षक अपने चार अन्य सिपाहियों के साथ घर में आ धमका और दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने लगे। महिला ने जब दरवाजा नहीं खोला तो गाली-गलौज की। किसी तरह उप निरीक्षक और कांस्टेबल दरवाजा खोलकर कमरे के अंदर पहुंच गए। लालबाई और उसकी बेटी को दबोच लिया। दोनो के साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं महिला पुलिस कर्मी बुलाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। घर में खड़ी बाइक की फोटो खींचकर चालान कर देने की धमकी दी। लेकिन अजय का आज तक कहीं पता नहीं चला। लालबाई का आरोप है कि पुलिस कर्मी और दबंगों ने अजय को मारपीट कर मार डाला। पीड़िता ने आईजी से उप निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इधर, गिरवां कस्बा निवासी राधा पत्नी महेश कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार की शाम उसकी पुत्री घर में अकेली थी, इसी बीच थाने के एसआई एक अन्य सिपाही के साथ घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाने लगा। दरवाजा न खोलने पर एसआई ने दरवाजा तोड़ दिया। घर में घुसकर वहां पर रखे अन्य बर्तन और सामान तहस-नहस कर दिया। राधा ने बताया कि उसका परिवार के ही लोगों से घरेलू विवाद चल रहा था। पीड़िता ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रामायण मेला में सांस्कृति कार्यक्रम दर्शकों के दिलों में छोड़ रहे अमिट छाप : हो रही वाह -वाह

लोकसभा चुनाव : सपा मुखिया अखिलेश बोले, भाजपा की साजिश व षड्यंत्रों से रहें सावधान, भाजपा हटेगी तभी देश बचेगा

चौकी प्रभारी बने फरिश्ता : आत्महत्या करने जा रहे एक व्यक्ति की बचााई जान

मां से हुई कहासुनी: नाराज युवक ने खुद को मारी गोली, लहूलुहान हालत में कानपुर रेफर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास: बांदा सदर विधान सभा में सडकों का बिछेगा जाल

बांदा में ‘जल तांडव’ का बजा अलार्म: केन-यमुना का दिखा ‘रौद्र’ रूप, इलाकों में मची खलबली !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़