City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : ठोकिया के भाई समेत दस जुआरियों पर गैंगेस्टर एक्ट की बड़ी कार्रवाई, 15 जुलाई आइजी ने मारा था छापा …

 

  • ( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

चित्रकूट। जिला पुलिस ने ठोकिया के भाई समेत दस जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपितों को संगठित गिरोह माना है। यह जुआ 15 जुलाई को आइजी की टीम ने भरतकूप थाना क्षेत्र के खम्हरिया में पकड़ा था। जिसमें थाना प्रभारी को कड़ी चेतावनी और बीट दारोगा व सिपाही को निलंबित कर दिया गया था। साथ आइजी ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके तहत गुरुवार को मुकदमा दर्ज हुआ है।


भरतकूप थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि दीपक पटेल उर्फ अवधेश पटेल पुत्र रामस्वरूप उर्फ लोटवा निवासी लोखरिया थाना भरतकूप, उदय वीर पुत्र स्व बृजभूषण सिंह निवासी जरैली कोठी थाना कोतवाली नगर बांदा, छुट्टन मिश्रा पुत्र कैरा मिश्रा निवासी गढाव बिसंडा बांदा, गोरेलाल पुत्र महेश पटेल निवासी ठर्री थाना कोतवाली कर्वी चित्रकूट, संतोष कुमार पुत्र महादेव निवासी नरैनी रोड अतर्रा जनपद बांदा, शिव विलास सिंह पुत्र जगन्नाथ पटेल निवासी बड़ागांव बिसंडा बांदा, दशरथ प्रसाद गुप्ता पुत्र राम आसरे गुप्ता निवासी बड़ागांव बिसंडा जनपद बांदा, मोहम्मद हफीज पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी मर्दन नाका पुलिस चौकी कोतवाली नगर जनपद बांदा, मोहम्मद मेराज पुत्र स्वर्गीय मुन्ना निवासी छीप्टहरी थाना कोतवाली नगर बांदा, राजेश पटेल पुत्र नौबत पटेल निवासी हरदुआ थाना नयागांव सतना मध्य प्रदेश के खिलाफ धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई।

सभी संगठित गिरोह बनाकर जुआ खेलते थे। बताया कि दीपक पटेल मारे गए पूर्व दस्यु सरगना अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया का भाई है और वर्तमान में विकास खंड कर्वी की ग्राम पंचायत बंदरी का प्रधान है। जो संगठित जुआ का फड चलाया था।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश औए डीएम आनंद नें शिक्षकों का किया सम्मान …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के यहां पीएम आवास योजना शिविर : सात सौ लोगों नें किये आवेदन

तीन करोड़ से ‘सालों पुरानी समस्या’ से मिलेगी ‘मुक्ति’: केन पर बनेगा ‘मजबूत सेतु’

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत का सिद्ध पीठ पाथा देवी के विकास पर जोर : दर्शन कर चढ़ाया घंटा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें दंगल को किया मंगल मय: बोले चुनावी दंगल में भी भाजपा को विजयी बनायें

City News Uttar Pradesh

खेद प्रकाशन ….City News Uttar Pradesh

ब्रेकिंग न्यूज़