City News Uttar Pradesh
बांदा में संदिग्ध हालात में शिक्षामित्र की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
उत्तर प्रदेश

बांदा : राजस्थान में पटरी किनारे मिला मजदूर का शव, मेहनताना मांगने पर हुआ था ठेकेदार से विवाद …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कमाई के लिए राजस्थान के पाली जनपद गए प्रवासी मजदूर का वहां विवाद के बाद शव रेलवे पटरी किनारे पड़ा मिला। स्वजन का आरोप है कि हत्या कर शव रेलवे ट्रक किनारे फेंका गया है। स्वजन शव लेकर गांव पहुंचे हैं। पुलिस को घटना की सूचना दी है।


बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतपारा बेलगांव निवासी सल्हू यादव का 35 वर्षीय पुत्र रामकिशोर 25 जून को घर से गांव के एक व्यक्ति के साथ मजदूरी करने राजस्थान के जिला पाली तनोडा फाटक गांव गया था। वहां फर्नीचर बनाने की एक कंपनी में वह काम करता था। तीन अगस्त को वहां सालना रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर आगे उसका शव रेलवे पटरी किनारे पड़ा मिला। इससे वहां के थालना थाने से पुलिस ने यहां की बेलगांव चाौकी में सूचना दी। बेलगांव पुलिस ने स्वजन को घटना की जानकारी दी थी। जिससे मृत प्रवासी मजदूर के भाई रामदत्त व अन्य स्वजन प्राइवेट एंबुलेंस से गुरुवार दोपहर शव लेकर गांव पहुंचे। स्वजन ने मामले की सूचना बेलगांव चौकी में दी।

भाई व रिश्ते के दामाद शिवकुमार आदि ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति उसे समेत करीब 11 लोगों को यहां से काम दिलवाने के लिए कहकर राजस्थान ले गया था। आरोप लगाया कि माह भर का मेहनताना मांगने पर उसे ले जाने वाले ठेकेदार ने एक अगस्त की रात विवाद किया था। जिसकी जानकारी उसने अपनी पत्नी रामदुलारी को फोन पर दी थी। पत्नी से उसने वापस घर लौटकर आने को कहा था। बाद में दो अगस्त की रात उसके साथ घटना हो गई है। विवाद की वजह से हत्या कर शव पटरी किनारे फेंकना लग रहा है। थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव स्वजन के गांव लेकर आने की सूचना मिली है। वहां की मरचरी से शव लाए हैं। इससे पोस्टमार्टम वहां कराया गया होगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शिक्षा का बोझ: निराशा और असफलता ने सोनू को मौत के मुंह में धकेला, दूसरी बार हुआ था फेल

अंतरराज्यीय गांजा गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार: अवैध गांजे की भारी खेप बरामद

एसपी अभिनंदन द्वारा स्टेट बैंक एटीएम का उद्घाटन: साईबर क्राइम से किया सचेत

City News Uttar Pradesh

डॉक्टर ने मरीज को पीटकर कक्ष से बाहर घसीटा, घटना सीसीटीवी में हुई कैद, डीएम ने जांच के दिए आदेश

अखिलेश यादव ने बांदा में “अन्ना साड़ों की जंग पर कसा तंज”: भाजपा सरकार पर साधा निशाना

City News Uttar Pradesh

गलाघोटू जिंदगियां लीलने को बेताब : अस्पतालों में मरीजों औऱ डाक्टरों के छुट रहे छक्के

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़