28 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी द्वारा समर्पित सड़क, पानी में बही, यातयात रोका गया …

 

  • माजिद अली

तिंदवारी ( बांदा ) – पीएम मोदी 2018 में समर्पित की गई सड़क अब बारिश में बह गई। सड़क तिंदवारी थाने की बेंदाघाट पुलिस चौकी के पास यमुना ब्रिज से ठीक पहले एनएच 232 की यह मुख्य सड़क है।इसका अस्सी प्रतिशत हिस्सा भारी बारिश और पानी के तेज बहाव की वजह से बह गया।


सड़क का जो हिस्सा है उसकी लंबाई करीब 25 फीट है। सड़क के नीचे मिट्टी गीली होने की वजह से इसके आसपास का हिस्सा भी धंस गया। लगातार हो रही बारिश की वजह से बांदा चित्रकूट को पूर्वांचल से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 232 की मुख्य सड़क का यह हिस्सा है।

एनएच बांदा और फतेहपुर जिले की दोनों तरफ की सीमाओं से ट्रैफिक रोक कर सड़क की मरम्मत के लिए पुलिस ने पीडब्ल्यूडी को सूचना दी है। सड़क के नीचे मिट्टी गीली होने की वजह से इसके आसपास का हिस्सा भी धंस गया है।
ऐसे में पुलिस ने सड़क के दोनों ओर से वेरीकेट लगाकर हाईवे बंद कर दिया है। सिर्फ हल्के वाहन निकल रहे हैं।


डिप्टी एसपी सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया है कि बेंदा घाट पुलिस चौकी के आगे यमुना पुल से पहले एनएच 232 का बड़ा हिस्सा भारी बारिश की वजह से कट गया है। भारी ट्रैफिक रोक दिया गया है। बहुत हल्के वाहन पुलिस की निगरानी में निकल रहे हैं।
फतेहपुर की सीमा की तरफ से यातायात रुकवा दिया गया है।


नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट मैनेजर नें पीडब्ल्यूडी को सूचित कर दिया है।558 करोड़ की लागत से 5 साल में अपग्रेड होकर तैयार हुए इस हाइवे को दिसंबर 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को समर्पित किया था। यह बुंदेलखंड के बांदा चित्रकूट जिले को सीधे लखनऊ अयोध्या फतेहपुर और रायबरेली समेत पूर्वांचल के कई जिलों से जोड़ता है। दावा किया गया था कि बांदा से रायबरेली का सफर महज ढाई घंटे में पूरा किया जा सकेगा। पहले सफर करने में 7 से 8 घंटे लग जाता था।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एक्सप्रेसवें पर अब इलेक्ट्रिक वाहन भी भरेंगे रफ्तार : हर 50 किमी पर बनेंगे चार्जिंग प्वाइंट

City News Uttar Pradesh

बीमा कंपनी लगा रही किसानों को चूना : खरीफ में 17 करोड़ वसूले, दिया महज 2.44 करोड़

अशोक सिंह ‘किसानों के मुद्दे’ पर ‘गरजे’: खरीद केंद्रों की अव्यवस्था पर उठाए सवाल !

City News Uttar Pradesh

ई-लॉटरी से किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों का लाभ: 14 नवंबर को होगा आयोजन

City News Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योगी सरकार के मंत्रियों को सेवा का ‘मंत्र’ पढ़ाया, 2024 लोकसभा चुनाव के लक्ष्‍य पर है नजर

City News Uttar Pradesh

बांदा लाखों दीपकों से जगमगाया : पटाखों से आसमां हुआ सतरंगी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़