30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : अपहृत किशोर को पुलिस ने सकुशल कराया मुक्त, जमीनी विवाद को लेकर रची थी अपहरण की साजिश …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर अपराधी व उसके दोस्त के द्वारा जमीनी विवाद को लेकर किशोर के अपहरण की साजिश रची गई थी। क्षेत्राधिकारियों के पर्वेक्षण में गठित टीमों ने मुठभेड़ के दौरान किशोर को सकुशल मुक्त कराए जाने के बाद दोनों अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए बुधवार को डॉक्टरी परीक्षण के बाद जेल भेज दिया है।


गौरतलब हो कि विगत दिनों कमासिन थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी राघवेंद्र कुशवाहा का गांव के ही वीरेंद्र सिंह एवं संतू ने तमंचे की नोक पर सोते समय उठा ले गए थे। अपहरण की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन पर व अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बबेरू सियाराम, नरैनी नितिन कुमार, अतर्रा आनंद कुमार पांडेय, सदर सत्यप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय सिंह थाना कमासिन, मरका थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज, बिसंडा थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह व एसओजी प्रभारी मय हमराह टीम के साथ वांछित अभियुक्तों व अपहृत की तलाश को लेकर टीमें गठित की गई थी।

एएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बन्थरी के उग्रसेन त्रिपाठी के बगीचे के पास अभियुक्तगण वीरेंद्र सिंह पुत्र स्व. इद्रपाल सिंह, संतू नाई उर्फ सत्यकिशोर पुत्र स्व. रामखेलावन निवासीगण ग्राम रानीपुर थाना कमासिन मौजूद है। जिस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें धर दबोचा। जिनके कब्जे से एक-एक तमंचा 315 बोर व दो-दो जिंदा सहित खोखा बरामद हुए। साथ ही अपहृत राघवेंद्र कुशवाहा पुत्र राजकुमार कुशवाहा निवासी ग्राम रानीपुर को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस ने बरामदगी व मुठभेड़ के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

एएसपी ने बताया कि अभियुक्त बीरेंद्र सिंह ने जमीनी विवाद को लेकर किशोर का अपहरण किया था। उसके विरुद्ध लूट, हत्या, अपहरण, चोरी आदि कुल 34 मुकदमें पंजीकृत है। अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कमासिन थानाध्यक्ष रामाश्रय सिंह, मरका रामआसरे सरोज, बिसंडा नरेंद्र प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी मह हमराह, कुरसेजा चौकी प्रभारी कृष्णदेव त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सर्फुद्दीन खान आदि शामिल रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धरती माता का भूगर्भ होगा “तर” साढ़े चालिस करोड़ “कोख” पर हो रहे खर्च ! …

News : स्मृति ईरानी ने ब‍िना नाम ल‍िए कसा तंज, पहले सिर्फ वोट मांगने आते थे अमेठी के सांसद…

एसपी अभिनंदन ने 1090 प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी 

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें दीवार लेखन को चढ़ाया परवान : लिखा नारा अबकी बार चार सौ पार

City News Uttar Pradesh

एआरटीओ शंकर सिंह की नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर: वाहन चालकों को दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

Banda : खरीफ, औद्यानिक व वानिकी फसल तैयारी में जुटा कृषि विश्वविद्यालय …

ब्रेकिंग न्यूज़