31.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

मंडल में चुनाव ड्यूटी के दौरान 45 मृत कर्मियों को मिलेगी मदद …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राहत भरी खबर है की पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर तैनात रहकर कोरोना से अपनी जान गंवाने वाले चित्रकूटधाम मंडल के 45 कर्मचारियों को 30-30 लाख रुपये मुआवजा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। जालौन जनपद के 23 कर्मचारी भी यह मुआवजा पा सकेंगे।


प्रदेश सरकार द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को इन मृतक कर्मियों की सूची भेज दी गई है। प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को भेजे शासनादेश में मृतक कर्मियों की सूची संलग्न करते हुए कहा कि इनकी मृत्यु निर्वाचन ड्यूटी के एक माह की अवधि में हुई है। यह अनुग्रह धनराशि के पात्र हैं।


जिलाधिकारियों ने पात्रता की संस्तुति भेजी थी। बांदा में 10, चित्रकूट में 13, हमीरपुर 9 और महोबा में 13 मृतक कर्मी सूची में शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा 24 मृतक कर्मी बेसिक शिक्षा विभाग के हैं। पांच माध्यमिक शिक्षा विभाग के हैं। जालौन में बेसिक शिक्षा विभाग के 15 और माध्यमिक के 4 कर्मचारी शामिल हैं।

– बांदा के मृत चुनाव कर्मी हैं
अध्यापक गायत्री गुप्ता, सहायक अध्यापक अमर सिंह, आलोक मिश्रा, पंकज कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार, राकेश कुमार साहू और अनुदेशक प्रवीण कुमार (सभी बेसिक शिक्षा) चंद्रभान (सिंचाई), इमाम खां (मंडी परिषद), विजय नरायन वर्मा (सहकारिता)।

– चित्रकूट जिले के मृत कर्मी
सहायक अध्यापक अबरार अली, अजय सिंह यादव, रोहणी प्रसाद, राजेंद्र कुमार द्विवेदी, राममूरत (सभी बेसिक शिक्षा), दिनेश कुमार पटेल (पीडब्ल्यूडी), भवानीदीन साहू (आरईएस), नत्थू प्रसाद (होमगार्ड), प्रभुनाथ राम (राजस्व), धर्मेंद्र कुमार (कृषि), लालजी (माध्यमिक), इंद्रपाल (पीडब्ल्यूडी), हरीश कुमार (युवा कल्याण)।


– हमीरपुर जिले के मृत कर्मी हैं
रामआसरे पाल (सिंचाई), रामप्रकाश पटेल ब्रांच मैनेजर (सहकारिता), प्रधानाध्यापक रतनपाल व कृष्ण कुमार कौशल (बेसिक शिक्षा), सुरेंद्र प्रताप सिंह (खाद्य), एआरटीओ मोहम्मद हसीब (परिवहन), मिघवा प्रजापति (पंचायतीराज), आशुतोष श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य चंद्रभान सिंह चंदेल (माध्यमिक)।

– महोबा जिले के मृत कर्मी
प्रधानाध्यापक मनीष मोजिस, सहायक अध्यापक शिवबली सिंह, प्रेमचंद्र अहिरवार, राहुल वर्मा, संतोष कुमार प्रजापति, शिक्षामित्र युगराज सिंह यादव, प्रचारक रजनीश गुप्ता (सभी बेसिक शिक्षा), मनोज कुमार बिंद (जल निगम), मोहम्मद जमील अख्तर (माध्यमिक), पीजी टीचर अवधेश कुमार (माध्यमिक), अधिशासी अभियंता ब्रजबिहारी अग्रवाल (पीडब्ल्यूडी), लैब सहायक दिलीप सिंह (उच्च शिक्षा), योगेंद्र कुमार वर्मा (ग्राम्य विकास)।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चेकिंग नहीं, वसूली हो रही: बांदा-नरैनी रोड पर ‘यातायात पुलिस’ की खुलेआम उगाही ! ट्रक मालिक परेशान !

City News Uttar Pradesh Desk

ईद पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल : एक-दूसरे से गले मिल सब बोले ईद मुबारक

City News Uttar Pradesh

Banda- पुलिस को सल्यूट : प्रेमी युगलों का दिल “बागवां” कर दिया

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश का अनोखा जनता दरबार: “आम के आम गुठिलियों के दाम” !

City News Uttar Pradesh

आईजी का यातायात व्यवस्था को लेकर चला चाबुक : दो ट्रैफिक सिपाही निलंबित

City News Uttar Pradesh

डीएम नागेंद्र नें शुरू कराया भूजल सप्ताह: जल ही जीवन का होगा संदेश

ब्रेकिंग न्यूज़