28.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

गजब की खबर : बांदा के खिलाड़ी विदेश में बिखेरेंगे जलवा, जापान रवाना हुआ ओलंपिक दल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के खिलाड़ी विदेश में अपना जलवा बिखेरेंगे। यह के खिलाड़ी ओलंपिक के खेलों के लिये जापान कूच कर गये है। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचकर सफलता प्राप्त करने के लिए भारतीय ओलंपिक दल का हौसला बढ़ाया। मुख्य अतिथि डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने उम्मीद जताई है कि ओलंपिक दल शानदार प्रदर्शन करेगा। इधर खिलाड़ियों को बधाई देने वालों का भी तांता लगा रहा।


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आयोजित सेल्फी कार्यक्रम में नगर के लगभग आधा सैकड़ा खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों ने भारतीय ओलंपिक दल को सफलता करने की आशा के साथ बधाई दी। ओलंपिक सेल्फी प्वाइंट पर अपनी सेल्फी लेकर जिले के खिलाड़ियों के प्रति अपना समर्थन दर्शाया।

मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने आशा जताई कि भारतीय ओलंपिक दल जापान के टोक्यो में ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मेजर मिथलेश कुमार पांडेय प्रधानाचार्य आदर्श बजरंग इटंर कालेज ओलंपिक की मूलभावना पर प्रकाश डाला। आशा जताई की आने वाले समय में भारत विश्व की एक खेल शक्ति बनेगा, इसमें बांदा की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के रामेन्द्र शर्मा, जिला वालीबाल एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार गुप्ता, जिला फुटबाल एसोसिएशन के पुलकित त्रिपाठी, बुन्देलखण्ड खेल प्रोत्साहन समिति के गजराज सिंह, इ. योगेन्द्र सिंह, रमेशचन्द्र, शाहिद वली, जयकरन सिंह, कमल यादव, माधुरी गुप्ता, ज्योति वर्मा, महेश गर्ग, राहुल शुक्ला आदि सहित तमाम लोगों ने सेल्फी ली। कार्यक्रम का संचालन मंडलीय खेल कमेटी के सदस्य डा. इन्द्रवीर सिंह ने किया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंडलायुक्त ने पेंशन अदालत में दिए निर्देश : रिटायर्ड कर्मियों के देयकों का कराएं भुगतान …

Unnao Case : उन्नाव कांड में हत्या की एफआईआर दर्ज, बुआ-भतीजी के शव पहुंचे गांव

City News Uttar Pradesh

पत्नी को थप्पड़ों से पीटा फिर पति ने उठा लिया खौफनाक कदम: पुलिस मामले की कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें किया अगाह : सौ दिनों की कार्ययोजना प्रगति की वह करेंगे समीक्षा

मंत्री रामकेश द्वारा ‘विकास’ का ‘सूर्योदय’: 12.55 करोड़ की ‘योजनाओ’ से बदलेगी तस्वीर

News : अखिलेश यादव का बड़ा एलान, जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश में निकाली जाएगी साइकिल रैली…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़