24.6 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद सिंह खफा : आवारा युवकों पर गिरेगी गाज ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनंद सिंह सड़कों पर आवारो की आवारा गर्दी और मजुनुओ के आनंद पर सख्त से शिकंजा कसवायेंगें॥ इसके लिये उन्होने पहल करने के निर्देश भी दिये हैं।


दरअसल मंडल मुख्यालय में शोहदों,आवारा युवकों के बढ़ते हौसलों पर डीएम को भी दखल देना पड़ा। यह शोहदे डीएम आवास के सामने बाइकों पर फर्राटे भरकर युवतियों और महिलाओं से छेड़छाड़ और छींटाकसी कर रहे हैं। डीएम ने एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई और गश्त को कहा है।


डीएम आनंद कुमार सिंह ने एसपी को भेजे पत्र में पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता का हवाला देकर कहा कि डीएम आवास के सामने की सड़क पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग टहलने आते हैं। उसी समय बड़ी संख्या में दो पहिया व चार पहिया लेकर लोग निकलते हैं। इससे प्रदूषण फैल रहा है। डीएम ने कहा कि अनेक आवारा टाइप के युवक बाइकों से इस रोड पर फर्राटा भरते हैं। टहलने आईं युवतियों और महिलाओं से छेड़छाड़ व छींटाकसी करते हैं। डीएम ने एसपी से कहा कि इस पर अंकुश लगाते हुए यहां पुलिस गश्त के आदेश जारी करें। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट और एआरटीओ को निर्देश दिए कि डीएम कालोनी रोड से निकल रहे वाहनों/बाइकों तथा बाइक पर टहलने वाले युवकों के वाहनों की जांच कर कार्रवाई करें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : हरियाली में हड़कंप : “वन विभाग क्या करे हाय राम हाये”हाई कोर्ट में रिकार्ड तलब।

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू ने ‘ठेकेदारों’ पर ‘कसा शिकंजा’: गड़बड़ी पर ‘रोक’ दिया पेमेंट !

City News Uttar Pradesh Desk

गेहूं की फसलों से “केन नहरें नहीं करेंगी आई लव यू”: बांध हो गये हैं बांझ, नहीं है पानी

City News Uttar Pradesh

Banda : खुदरा व्यापारियों के सामने रोटी का संकट, कर्फ्यू पड़ रहा भारी, अब खर्च के लिए भी पड़ने लगे लाले …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले : जल जीवन मिशन में 183 अफसरों के खिलाफ कार्यवाई, छह निलंबित

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें लाभार्थी सम्मेलन में बताया मोदी की उपलब्धियां: गूंजा जयकारा

ब्रेकिंग न्यूज़