- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के तिंदवारी में भांजी की विदाई के बाद युवती ने पति से विवाद के बाद शनिवार की देर रात अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को जिंदा फूंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आग से घिरी पत्नी को बचाने में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की वजह किसी बात पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी बताई जा रही है। थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव में इंद्रकली (35) ने शनिवार की रात करीब 11 बजे कमरा बंद कर आग लगा ली। धुआं देखकर पहुंचे पति गया प्रसाद ने बमुश्किल दरवाजा खोला और आग बुझाने की कोशिश की।

पत्नी को बचाने में पति भी झुलस गया। परिजनों ने निजी साधन से दोनों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां रविवार को सुबह इंद्रकली की मौत हो गई। पति का इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के जेठ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इंद्रकली का मायका जमालपुर गांव में है।

15 साल पूर्व शादी हुई थी। उसके तीन पुत्र हैं। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं रही। परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं बता सके। हालांकि, लोगों में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी की चर्चा रही। पति मजदूरी करके परिवार पाल रहा था। फिलहाल मायके वालों ने ससुरालियों पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।

मृतका इंद्रकली के जेठ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि भांजी सरोज की परसौड़ा गांव स्थित घर से शादी की है। शनिवार को विदाई की रस्म होने के बाद सभी घर में खुशियां मना रहे थे। रात को गाना-बजाना हो रहा था। आग लगाकर इंद्रकली द्वारा आत्महत्या करने पर खुशियां मातम में बदल गईं। बताया कि माता-पिता और भाई की मृत्यु के बाद से भांजी सरोज परसौड़ा गांव स्थित ननिहाल में रह रही थी। सभी ने मिलकर उसकी शादी की है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
